गंगा गुरुकुलम प्ले स्कूल : वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने रिट्रीट डांस से सबका मन मोहा
प्रेप के छात्रों ने बटरफ्लाई और फ्लावर ड्रिल और केजी के छात्रों ने हुलाहुप ड्रिल का एक अनोखा रूप प्रस्तुत किया। आखिरी प्रस्तुति केजी के छात्रों के द्वारा तैयार की गई कठपुतली नृत्यशैली की रही, जिसको काफी सराहा गया।
विस्तार
गंगा गुरुकुलम प्ले स्कूल के वार्षिक समारोह डैजलिंग जीजीपियंस में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। नर्सरी के नन्हें मुन्हें बच्चों ने डांसिंग एनिमल रिट्रीट डांस और बरटफ्लाई डांस से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। गंगागुरुकुलम के विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह का शुभारंभ जीजीपीएस की कोआर्डिनेटर प्रियंका गंभीर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
प्रेप के छात्रों ने बटरफ्लाई और फ्लावर ड्रिल और केजी के छात्रों ने हुलाहुप ड्रिल का एक अनोखा रूप प्रस्तुत किया। आखिरी प्रस्तुति केजी के छात्रों के द्वारा तैयार की गई कठपुतली नृत्यशैली की रही, जिसको काफी सराहा गया। पतंजलि समूह की सचिव डॉ. कृष्णा गुप्ता ने सभी कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों ने अपने प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया है।
उन्होंने अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपके सहयोग तथा शिक्षकों की मेहनत से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। बच्चों के लिए उनके माता-पिता ही भगवान हैं। इसिलए अभिभावकों को अपना समय व भरपूर प्यार बच्चों को देना चाहिए तभी बच्चा निखरेगा। इस मौके पर डायरेक्टर रेखा बैद गुप्ता सहित पतंजलि ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सभी प्रधानाचार्य मौजूद रहे।