फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga-Yamuna water level increased in Prayagraj, Sangam sand submerged

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम की रेती जलमग्न

Fri, 18 Jun 2021 02:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Jun 2021 02:39 PM IST
सार

  • जून में जलस्तर बढ़ने से संगम से हटाई गई दर्जनों तीर्थपुरोहितों की चौकियां, पूजन सामग्री की दुकानें भी हुईं शिफ्ट

विज्ञापन
Ganga-Yamuna water level increased in Prayagraj, Sangam sand submerged
सूर्य ग्रहण पर अपनों के मोक्ष के लिए संगम पर विधि-विधान से अनुष्ठान करने पहुंचे लोग। - फोटो : prayagraj

विस्तार

बांधों से पानी छोड़े जाने के साथ ही बारिश होने से गंगा-यमुना के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई है। जलस्तर बढ़ने से बृहस्पतिवार को संगम की रेती जलमग्न हो गई। इससे तीर्थपुरोहितों, फेरी वालों और पूजन सामगरी बेचने वालों की परेशानी बढ़ गई। दर्जनों दुकानों को जहां शिफ्ट कराना पड़ा, वहीं पुरोहितों और घाटियों की चौकियां भी पीछे हटाई जती रहीं। इसी के साथ गंगा के तटों पर कटान भी तेज होने लगी है।
विज्ञापन


जून महीने में ही प्रवाह बढ़ने से तीर्थराज प्रयाग में पतित पावनी गंगा के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान दो सेंमी की वृद्धि दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे फाफामऊ घाट पर गंगा के जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन छतनाग और नैनी में यमुना का जलस्तर बढ़ता रहा। पिछले दो दिनों से जल स्तर में वृद्धि होने से फाफामऊ समेत अन्य जगहों पर रेती में कटान होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। फिलहाल संगम पर असमय प्रवाह बढ़ने से लोग परेशान हैं। सुबह से ही संगम पर लोग चौकियां और दुकानों के सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए।
विज्ञापन


गंगापुत्र घाटिया संघ के शालिग्राम पांडेय ने बताया कि अचानक जलस्तर में वृद्धि से संगम पर तीर्थपुरोहितों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यही हाल रहा तो इस बार समय से पहले ही लोगों को बाढ़ क सामना करना पड़ सकता है। तीर्थपुरोहित राजमणि तिवारी बताते हैं कि अरसा बाद जून में इस तरह जलस्तर बढ़ रहा है और चौकियां हटानी पड़ रही हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुतबिक रात आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 76.55 मीटर दर्ज किया गया। यहां 24 घंटे में एक सेंमी पानी घटा है। इसी तरह छतनाग में जलस्तर बढ़कर 71.34 मीटर पर पहुंच गया। छतनागम में एक सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी तरह नैनी में यमुना का जल स्तर 72.06 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed