फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga will have enough water on Kumbha festival

कुंभ पर्व पर गंगा में होगा पर्याप्त जल

Thu, 18 Oct 2018 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 18 Oct 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
Ganga will have enough water on Kumbha festival
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
 सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कुंभ पर्व पर गंगा में पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। इसके लिए इंतजाम कर लिए गए हैं। सामान्य दिनों में 1000 तथा कुंभ के दौरान 2000 क्यूसेक जल की उपलब्धता बनी रहेगी। निर्देश दिए कि 25 दिसंबर तक सभी नहरें खोल दी जाएं। इससे पहले नहरों की सफाई और टेल तक पानी पहुंचे, सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने 31 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन


सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह बुधवार को सर्किट हाउस में कुंभ मेला कार्यों की समीक्षा बैठक में खासे तेवर में रहे। अफसरों को कर्त्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाते हुए लापरवाही पर दंडित किए जाने की चेतावनी भी दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होेंने कहाकि कुंभ में सुरक्षा के साथ सभी व्यवस्थाएं उच्चकोटि की होंगी। बैठक के बाद उन्होंने बक्शी बांध पर विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में सिंचाई विभाग के अफसरों को मंत्री ने नहरों का शतप्रतिशत संचालन का निर्देश दिया। कहा कि नहरों की सफाई में कमी न रखें। इस सफाई कार्य की ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी कराई जाए। मंत्री को अफसरों ने बताया कि जिले में 1059 नलकूप हैं, जिनमें 45 खराब है। अफसरों से नलकूपों की खराबी के बारे में बिंदुवार पूछताछ की गई। निर्देश दिए कि खराब नलकूपों को प्राथमिकता के आधार पर 24 घंटे में ठीक कराया जाए। ताकि किसानों को फसल सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में जल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed