फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga will be clean before semi-Kumbh: Keshav Prasad

अर्द्ध कुंभ से पहले निर्मल होंगी गंगा: केशव प्रसाद

Wed, 30 Aug 2017 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 30 Aug 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ganga will be clean before semi-Kumbh: Keshav Prasad
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने गंगा समेत कई लुप्त होती नदियों के  उत्थान और उन्हें जोड़ने का संकल्प लिया था। आज उसी संकल्प के साथ आप लोगों का सहयोग मांगने आया हूं। जन सहयोग से अर्द्ध कुंभ तक गंगा को स्वच्छ और निर्मल बना के रहूंगा। ये बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को नैनी के अरैल स्थित महर्षि महेश योगी आश्रम मेें कहीं। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का भी बखान किया।
विज्ञापन


वह यहां गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए प्रतिबद्ध केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत हरिद्वार से निकाली गई नमामि गंगे जागृति यात्रा के इलाहाबाद आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य शामिल हुए। उनके साथ नमामि गंगे योजना से जुड़े कई पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर लोगों से गंगा को साफ रखने के कार्यक्रम में सहयोग मांगा।
विज्ञापन


इससे पहले हरिद्वार से आए 50 होमगार्डों ने डिप्टी सीएम को सलामी दी। अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। डीजी होमगार्ड्स सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रांतीय रक्षक दल, सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, नागरिक सुरक्षा, अनिल राजभर ने गंगा को साफ करने के लिए अब तक हुए कार्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गंगा किनारे रहने वाले लोगों से गंगा की शुचिता के लिए सहयोग मांगा। मंत्री राजभर होमगार्डों के साहस को सराहा और कहा कि उनके हित में जल्द निर्णय लिए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में डिप्टी सीएम ने लोगों को गंगा को निर्मल बनाने के लिए शपथ दिलाई। होमगार्ड्स और सिविल डिफेंस की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा और कार्यक्रम में विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी, विक्रमाजीत मौर्या, आरके मौर्या, महानगर भाजपा अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, अमर नाथ तिवारी,  शिवदत्त पटेल, दिवाकर नाथ त्रिपाठी, जिलाधिकारी संजय कुमार, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, अनीता सचान, अनामिका चौधरी,  महर्षि आश्रम प्रभारी बसंत दास, लालबाबा, अर्जुन अवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता समेत तमाम क्षेत्रीय भाजपा नेता और बड़ी संख्या में होमगार्ड मौजूद रहे।  

अपने शहर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक बार फिर दोहराया कि माफिया, गुंडों का समय समाप्त हो गया है। अपराधी जेल में होंगे और लोग अमन चैन से रहेंगे। जमीनों पर कब्जा करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जिन गरीबों की जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। किसानों का फसली ऋण माफ कर इस बार रिकार्ड गेहूं की खरीद की गई है। किसान हित में अन्य निर्णय भी लिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पटरी से उतरी व्यवस्था सुधारने में थोड़ा वक्त लग रहा है, जल्द लोगों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के आवास की छत टपकने के एक सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा कि हमने तो आवास बनाए नहीं, इस मामले की जांच कराकर सभी मंत्री आवासों की मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों के खिलाफ प्रदेश सरकार ने जो अभियान शुरू किया उसका असर दिखने लगा है। एंटी भू मफिया टास्क का गठन कर कार्रवाई की जा रही है। कब्जा या अपराध करने वाले कितने भी सशक्त हों, बच नहीं पाएंगे। अफसरों को भी जनता की बाद सुनकर समस्या निस्तारित करनी होगी। बात लखनऊ तक पहुंची तो अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि  महिलाओं की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अब लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में होमगार्डों के योगदान को सराहा और कहा कि उनकी बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता कर निर्णय लिया जाएगा।

 महर्षि महेश योगी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम से पूर्व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने सभी अतिथियों के साथ प्राचीन सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में विधि विधान से पूजन-अर्चन कर शीश नवाया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता अरविंद गिरि आदि मौजूद रहे। मंगलवार को खेल दिवस पर कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कार्यक्रम में उपस्थित अर्जुन अवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता को सम्मानित किया। इससे पहले अभिन्न श्याम को मंच पर स्थान ही नहीं मिला। मामला बिगड़ता देख आयोजकों ने स्थिति संभाली और बाद में उन्हें मंच पर ले जाया गया।


मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद दिखी। कार्यक्रम परिसर में डीएम, एसएसपी के नेतृत्व में एसडीएम करछना विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी करछना अमित कुमार श्रीवास्तव समेत कई थानों की फोर्स व पीएसी के जवान तैनात रहे। समाजसेवी पतविंदर सिंह ने डिप्टी सीएम को ज्ञापन देकर नैनी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग उठाई। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों को नया स्वरूप देने, राजकीय कन्या विश्वविद्यालय और बीमा अस्पताल को आम जनता के लिए खोलने की भी मांग की तो डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बारे में वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed