{"_id":"5c3f2b7ebdec2273230f05b9","slug":"ganga-ram-born-in-kumbh-mela-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में शाही स्नान के दिन हुआ 'गंगा पुत्र' का जन्म, सफाई कर्मचारी के यहां बजी बधाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में शाही स्नान के दिन हुआ 'गंगा पुत्र' का जन्म, सफाई कर्मचारी के यहां बजी बधाइयां
Wed, 16 Jan 2019 06:32 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Jan 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
ganga putra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ के केंद्रीय अस्पताल में मंगलवार को एक महिला ने सामान्य प्रसव से पुत्र को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। परिवारीजनों ने नवजात को ‘गंगाराम’ नाम दिया है। आठ दिन पहले इसी अस्पताल में रजनी नाम की महिला ने भी एक पुत्र को जन्म दिया था। उसे शिशु को प्रयाग नाम दिया गया था।
मध्यप्रदेश से यहां आकर मेला क्षेत्र में आउटसोर्सिंग कर्मचारी की पत्नी सुनीता को मंगलवार को कुंभ के केंद्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया। वे संगम तट पर सफाई का काम करने आए हैं। दोनों सफाई कर्मचारियों के लिए मेला क्षेत्र में स्थापित अस्थायी कॉलोनी में रहते हैं।
गर्भवती सुनीता को मंगलवार शाम प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो उसे केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया। जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। नोडल अधिकारी डॉ. अजय सेठ के मुताबिक जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
कुंभ मेला के केंद्रीय अस्पताल में दूसरा सामान्य प्रसव कराने वाली डॉक्टरों की टीम दोनों की खास देखभाल कर रही है। नर्सिंग स्टाफ भी काफी खुश हैं। वहीं मेला प्रभारी एडी हेल्थ डॉ. अशोक कुमार पालीवाल ने प्रसूता को जननी सुरक्षा योजना( जेएसवाई) का लाभ दिलाने का निर्देश सीएमओ को दिया है।