फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga Mahotsav began statue installation

प्रतिमा स्थापना से शुरू हुआ गंगा महोत्सव

Sun, 05 Jun 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 05 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Ganga Mahotsav began statue installation
गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पृथ्वी पर गंगा अवतरण का पर्व गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में दस दिवसीय महोत्सव की शुरुआत जेठ अमावस्या शनिवार से हुई। शहर की धार्मिक एवं आरती समितियों की ओर से संगम सहित गंगा के विभिन्न घाटों पर पूजा अर्चना की गई। गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन


 हरिहर आरती समिति की ओर से रामघाट पर प्रतिमा स्थापना के साथ दस दिवसीय गंगा महोत्सव की शुरुआत हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा, गणेश, शिव, पार्वती, हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित की गई। पार्षद जया गुप्ता, दिनेश गुप्ता ने प्रतिमा स्थापना की पूजा की। अध्यक्ष सुरेश चंद्रा ने गणेश वंदना के बाद ‘सीताराम, सीताराम कहिए’ भजन सुनाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। बहुपात्रों से आरती के बाद उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने गंगा को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर अवधेश चंद्र गुप्ता, लाल जी यादव, संजय कुमार, रेनू मिश्रा, धीरू मिश्रा, राधेश्याम, जितेंद्र जायसवाल आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन


समिति के प्रवक्ता नरेंद्र मौर्य के मुताबिक  रविवार को गंगा आरती के बाद सांस्कृतिक संध्या में भजन गायक संदीप द्विवेदी की प्रस्तुति होगी। गंगा सेवा अभियानम की ओर से रसूलाबाद घाट पर दस दिवसीय गंगा दशहरा महोत्सव की शुरुआत दीपदान, आरती एवं महिलाओं द्वारा मंगलगीतों की प्रस्तुति से हुई। रसूलाबाद आरती समिति के अध्यक्ष जे.पी. सिंह, हनुमान चौरसिया की देखरेख में गंगा आरती के बाद गंगा गान और गंगा रक्षा का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलोपीबाग स्थित शंकराचार्य आश्रम में दस दिवसीय गंगा महोत्सव की शुरुआत त्रिवेणी पूजन से हुई। जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के सचिव आचार्य छोटेलाल मिश्रा की अगुवाई में आचार्यों, वेद पाठी बटुकों नेे संगम नोज पर त्रिवेणी पूजा अर्चना की। गंगा स्तुति की गई। उसके बाद शंकराचार्य आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष अनुष्ठान आरंभ हुआ। आचार्य छोटे लाल मिश्रा के अनुसार इस दिवसीय अनुष्ठान का समापन जेठ एकादशी 15 जून को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed