फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga Gurukulam School: Keep children away from mobile, inspire them to read good books.

Ganga Gurukulam School : बच्चों को मोबाइल से रखें दूर, अच्छी पुस्तकें पढ़ने के लिए करें प्रेरित

Sat, 27 Apr 2024 04:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 04:11 PM IST
सार

विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कहा कि बच्चों का भविय केवल विद्यालय या केवल अभिभावकों की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि दोनों को मिलाकर ऐसे सकारात्मक माहौल का निर्माण करना है, जिसमें बच्चों का भविय अपनी पूरी सुगंध के साथ पल्लवित एवं पुपित हो सके।

विज्ञापन
Ganga Gurukulam School: Keep children away from mobile, inspire them to read good books.
गंगा गुरुकुलम स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते नवप्रवेशी छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा गुरूकुलम के विवेकानंद सभागार में शनिवार को नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के लिए इंडकन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या ने मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविय के लिए बातचीत की। नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम का भी प्रस्तुतीकरण किया। अभिभावकों का स्वागत विद्यालय की संयोजिका रिंकू श्रीवास्तव और कविता चक्रवर्ती ने किया।

विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव ने अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कहा कि बच्चों का भविय केवल विद्यालय या केवल अभिभावकों की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि दोनों को मिलाकर ऐसे सकारात्मक माहौल का निर्माण करना है, जिसमें बच्चों का भविय अपनी पूरी सुगंध के साथ पल्लवित एवं पुपित हो सके। साथ ही उन्होंने अनुशासन के महत्व को बताते हुए अभिभावकोें से आग्रह किया कि वे बच्चों की मोबाइल से दूरी बनाकर रखें एवं उन्हें अच्छे लेखकों की पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


इसके पूर्व रिंकू श्रीवास्तव ने कहा कि हमें अपने बच्चों के मानसिक एवं सामाजिक विकास के लिए मिल-जुलकर काम करना है। बच्चों का सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास तभी संभव है जब उन्हें घर एवं विद्यालय दोनों जगह अच्छा माहौल मिलेगा। पिछले 21 वर्षों से लोकमणि लाल के सपनों को साकार करते हुआ यह विद्यालय बच्चों के विकास में लगा हुआ है। कविता चक्रवर्ती ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनका आध्यात्मिक विकास भी यहां किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगारंग कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्ज्वलन के साथ सरस्वती वंदना का गायन हुआ। कक्षा दो, तीन, चार एवं पांच के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी कविता का पाठ किया। फिर कक्षा एक के विद्यार्थी समूह द्वारा एकन गीत का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने गीता के लोकों का वाचन किया एवं विद्यालय का प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया। कक्षा नौ के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी गीत गाया एवं छह तथा सात के विद्यार्थियों ने मनोहर नृत्य प्रस्तुत किया। इस प्रकार नव प्रवेशी विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed