फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga-Gurukulam School: House wise student investiture ceremony concluded, Kaustubh became head boy and Shreya

गंगा-गुरुकुलम स्कूल : सदनवार छात्र प्रतिष्ठापन समारोह संपन्न, कौस्तुभ हेड ब्वॉय और श्रेया बनीं हेड गर्ल

Sat, 03 Aug 2024 04:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 04:07 PM IST
सार

विगत वर्ष की हेड गर्ल ने गर्व व सम्मान से विद्यालय का ध्वज थामा हुआ था। सभी छात्र अपने-अपने सदन के रंग की ड्रेस में उपस्थित रहे। विद्यालय के हेड गर्ल ने विद्यालय का ध्वज प्रधानाचार्या को सौंपा। इसके बाद प्रधानाचार्या ने उस ध्वज को नए चुने गए हेड ब्वाॅय कौस्तुभ मिश्रा व हेड गर्ल श्रेया त्रिपाठी को सौंपा। उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया।

विज्ञापन
Ganga-Gurukulam School: House wise student investiture ceremony concluded, Kaustubh became head boy and Shreya
गंगागुरुकुलम स्कूल में हेड ब्वॉय कौस्तुभ, हेड गर्ल श्रेया को बैज लगातीं प्रिंसिपल माधुरी श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विद्यालय को सुचारू रूप से अनुशासित व व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक है कि छात्र इसके महत्व को समझें। विशेष रूप से विद्यार्थी जीवन में तो अनुशासन का विशेष महत्व है। विद्यार्थियों से समाज को दुगुनी अपेक्षाएं होती हैं, क्योंकि वे देश के भावी नायक हैं। इसीलिए विद्यालय में प्रत्येक वर्ष हेड ब्वाय, हेड गर्ल तथा अन्य पदों पर छात्रों का चयन किया जाता है, जो विद्यालय में अनुशासन बनाकर रखते हैं तथा विभिन्न विद्यालयी क्रिया-कलापों को पूर्ण कराने में शिक्षकों व छात्रों के मध्य सेतु का काम करते हैं।

विज्ञापन

 
प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी एमपीवीएम गंगा-गुरुकुलम स्कूल में 2024-25 के लिए इन्वेस्टीचर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्येक सदन के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय में पांच सदन हैं- चिन्मय सदन, योगानंद सदन, बुद्ध सदन, अरविंद सदन तथा संदीपनि सदन। इन सभी सदनों का नाम भारत के महान विभूतियों पर रखे गए हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव तथा तीनों काॅर्डिनेटर ने कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ किया।

विज्ञापन

Ganga-Gurukulam School: House wise student investiture ceremony concluded, Kaustubh became head boy and Shreya
गंगा गुरुकुलम स्कूल में चुने गए नए कैप्टन और वाइस कैप्टन। - फोटो : अमर उजाला।

प्रिंसिपल ने नए पदाधिकारियों बताईं जिम्मेदारियां

विगत वर्ष की हेड गर्ल ने गर्व व सम्मान से विद्यालय का ध्वज थामा हुआ था। सभी छात्र अपने-अपने सदन के रंग की ड्रेस में उपस्थित रहे। विद्यालय के हेड गर्ल ने विद्यालय का ध्वज प्रधानाचार्या को सौंपा। इसके बाद प्रधानाचार्या ने उस ध्वज को नए चुने गए हेड ब्वाॅय कौस्तुभ मिश्रा व हेड गर्ल श्रेया त्रिपाठी को सौंपा। उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया। प्रधानाचार्या ने नये चुने हुए छात्र पदाधिकारियों को प्रोत्साहित किया तथा मिलकर एक टीम के रूप में कार्य करने तथा एक दूसरे के सहयोग से आगे बढ़ने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन व सहयोग से ही जीवन में सफलता व आत्मविश्वास प्राप्त होता है। 

विज्ञापन

Ganga-Gurukulam School: House wise student investiture ceremony concluded, Kaustubh became head boy and Shreya
गंगा गुरुकुलम स्कूल में चुने गए नए कैप्टन और वाइस कैप्टन। - फोटो : अमर उजाला।

सभी चयनित कैप्टन और वाइस कैप्टन को दिया गया बैज

इसके उपरान्त नए चयनित सभी कैप्टन और वाइस कैप्टन को बैज प्रदान किए गए। इस प्रकार शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। सदनवार पदाधिकारियों का चयन किया  गया इसमें अरविंद सदन का कैप्टन शिवांश शुक्ला, वाइस कैप्टन अमृता सिंह, बुद्धा सदन का इशिता त्रिपाठी और अनुभव राज, चिन्मय सदन का राज मिश्रा और महक, संदीपनि सदन का आदित्य पाल और रिशिका जायसवाल के अलावा योगानंद सदन का कैप्टन आश दुबे और वाइस कैप्टन अनंदिता सिंह को चुना गया। हेड ब्वाॅय कौशतुभ मिश्रा, एसोसिएटेड हेड गर्ल श्रेया त्रिपाठी बनाए गए। इसके अलावा स्पोर्ट कैप्टन अमंद कुमार, स्पोर्ट वाइस कैप्टन अभिनीत सिंह, एक्टिविटी कैप्टन दिव्यांश गिरि, एक्टिविटी वाइस कैप्टन प्रतिष्ठा सिंह, एक्टिविटी वाइस कैप्टन उज्जवल पटेल बनाए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सदन के पूर्व पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया।  कार्यक्रम का समापन प्रेरक गीत से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed