फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga-Gomti and Prayag-Bareilly Express will start operation from today

गंगा-गोमती और प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस का सोमवार से शुरू हो जाएगा संचालन

Sun, 13 Jun 2021 09:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Jun 2021 09:42 PM IST
सार

  • सरयू, मनवार संगम और लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन का भी भेजा गया प्रस्ताव

विज्ञापन
Ganga-Gomti and Prayag-Bareilly Express will start operation from today
गंगा गोमती एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

22 अप्रैल से बंद चल रही गंगा गोमती एक्सप्रेस और बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस का संचालन सोमवार 14 जून से शुरू होने जा रहा है। सोमवार को गंगा-गोमती लखनऊ से एवं बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस बरेली से रवाना होगी। इसके बाद मंगलवार 15 जून को यह दोनों ही ट्रेनें प्रयागराज संगम से चलनी शुरू हो जाएंगी। अभी स्पेशल ट्रेन के रूप में ही इन दोनों ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर के चलते यात्रियों की कम आवाजाही की वजह से अप्रैल माह में ही  गंगा-गोमती और प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस का संचालन बंद हुआ था। अब एक बार फिर से यात्रियों की संख्या बढ़ी है तो रेलवे ने गंगा-गोमती और प्रयाग बरेली एक्सप्रेस को चलाने की तैयारी की है। गाड़ी संख्या 04215 प्रयागराज संगम से मंगलवार सुबह 5.40 बजे रवाना होगी। जो कि 5.58-6.00 बजे प्रयाग जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन सुबह 10.10 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। इसी तरह 04307 प्रयागराज संगम से बरेली के लिए मंगलवार रात 1.05 बजे रवाना होगी, जो 1.23 बजे प्रयाग एवं सुबह 10:52 बजे बरेली पहुंच जाएगी। उधर बताया जा रहा है कि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने सरयू एक्सप्रेस, लखनऊ इंटरसिटी, मनवार संगम एक्सप्रेस के संचालन का भी प्रस्ताव दिल्ली मुख्यालय को भेजा है। अफसरों को उम्मीद है कि इन ट्रेनों के संचालन की अनुमति मुख्यालय द्वारा दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed