{"_id":"6a947bf38140aaa0530f6b66","slug":"ganga-and-yamuna-near-warning-marks-flood-concerns-rise-in-prayagraj-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गंगा-यमुना चेतावनी बिंदु के करीब, प्रयागराज में बाढ़ की चिंता बढ़ी, प्रशासन ने मुनादी कराकर किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गंगा-यमुना चेतावनी बिंदु के करीब, प्रयागराज में बाढ़ की चिंता बढ़ी, प्रशासन ने मुनादी कराकर किया अलर्ट
Mon, 31 Aug 2026 12:22 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:22 AM IST
सार
रविवार सुबह आठ से रात आठ बजे तक गंगा-यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की गई। शाम चार बजे फाफामऊ में गंगा 81.96 मीटर और रात आठ बजे 82.16 मीटर पहुंच गई। वहीं, नैनी में यमुना का जलस्तर 81.53 मीटर से बढ़कर 82.02 मीटर हो गया।
विज्ञापन
प्रयागराज में बाढ़ की चिंता बढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगा-यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर ने जिले में बाढ़ की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को दोनों नदियों का पानी तेजी से बढ़ता रहा। रात आठ बजे तक फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 82.16 मीटर और नैनी में यमुना 82.02 मीटर पहुंच गई। खतरे का निशान 84.734 मीटर और चेतावनी बिंदु 83.73 मीटर है। गंगा चेतावनी बिंदु से महज 1.57 मीटर और यमुना 1.71 मीटर नीचे है।
विज्ञापन
सुबह आठ से रात आठ बजे तक गंगा-यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की गई। शाम चार बजे फाफामऊ में गंगा 81.96 मीटर और रात आठ बजे 82.16 मीटर पहुंच गई। वहीं, नैनी में यमुना का जलस्तर 81.53 मीटर से बढ़कर 82.02 मीटर हो गया।
विज्ञापन
छतनाग में गंगा 81.59 मीटर और एसटीपी बक्शी बांध पर जलस्तर 82.11 मीटर दर्ज किया गया। प्रशासन ने निचले इलाकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क करना शुरू कर दिया है। मुनादी कराकर अलर्ट किया जा रहा है। लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और नदी के बढ़ते पानी से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
दूर-दराज के कैचमेंट का भी असर
यमुना के बढ़ते जलस्तर के पीछे केवल प्रयागराज और आसपास की बारिश जिम्मेदार नहीं है। मध्य प्रदेश के विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र में हुई भारी बारिश का पानी विभिन्न सहायक नदियों के जरिये यमुना में पहुंचता है। चंबल, सिंध, बेतवा और केन यमुना की प्रमुख सहायक नदियां हैं और इनके जलग्रहण क्षेत्र का बारिश का पानी आगे यमुना के प्रवाह को बढ़ा रहा है।
चित्रकूट की मंदाकिनी भी महत्वपूर्ण कड़ी
चित्रकूट में इस समय उफान पर चल रही मंदाकिनी नदी का पानी भी यमुना में जाता है। मंदाकिनी का उद्गम मध्य प्रदेश के सतना जिले में होता है। यह चित्रकूट से होकर बहती हुई राजापुर क्षेत्र में यमुना में मिलती है।