फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gandhi Ji

जंक्शन पर खुली गांधी विथिका, निर्मल एनसीआर एप हुआ लांच

Thu, 03 Oct 2019 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Ji
Gandhi Ji - फोटो : CITY DESK
जीएम एनसीआर ने किया उद्घाटन, यात्री अब करें डिजिटल संग्रहालय का दीदार
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन पर उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की ओर बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृतियों को खास अंदाज में सहेजा गया। यहां मुख्य हॉल में एक ओर जहां महात्मा गांधी के दांडी मार्च की अनुकृति (म्यूरल) लगाई गई तो वहीं दूसरी ओर वर्ष 1948 में उनके अस्थिकलश को लेकर प्रयागराज पहुंची स्पेशल ट्रेन से जुड़ी तमाम फोटो मुख्य हॉल के ऊपरी हिस्से में लगाई गई। गांधी जयंती के अवसर पर रेलवे की ओर से बनाई गई इस गांधी विथिका का उद्घाटन एनसीआर के जीएम राजीव चौधरी ने डीआरएम अमिताभ की मौजूदगी में किया।

जीएम ने सिटी साइड स्थित दो अन्य विथिका का भी उद्घाटन किया। एक विथिका में प्रयागराज का पुराना नैनी पुल एवं अन्य दर्शनीय स्थलों की फोटो रही, जबकि दूसरी दीर्धा में वंदे भारत एक्सप्रेस की अनुकृति के साथ ही एनसीआर इलाहाबाद मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों की मुख्य इमारत की फोटो लगाई गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी के जीवन और भारतीय रेलवे की समृद्ध विरासत से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए डिजिटल संग्रहालय का भी उद्घाटन जंक्शन पर हुआ। कार्यक्रम में श्रीजन कला समिति की ओर से प्लास्टिक कचरे पर नियंत्रण संबंधित नुक्कड़ नाटक का भी मंचन हुआ। कार्यक्रम में पीसीसीएम एमएन ओझा, एडीआरएम अनुराग गुप्ता, एनामुल हक, अनुराग अग्रवाल, मनु दुबे, नवीन दीक्षित आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व जीएम एनसीआर ने मोबाइल और वेब आधारित एप ‘निर्मल एनसीआर’ को भी लांच किया। इस एप में पर्यवेक्षक द्वारा सफाई से संबंधित चित्र और वीडियो अपलोड करने की सुविधा है। ताकि सफाई व्यवस्था की निगरानी हो सके। एप के माध्यम से यात्रियों की शिकायत पर उनके फीडबैक का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed