{"_id":"2924ae02aba1293bf8ce01efbed05665","slug":"gandhi-drew-crowds-to-see-the-urn-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापू का अस्थि कलश वाहन देखने उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापू का अस्थि कलश वाहन देखने उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 12 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस वाहन से बापू के अस्थि कलश को संगम तक ले जाया गया था, उसे बृहस्पतिवार को स्मृति दिवस पर लोगों के लिए इलाहाबाद संग्रहालय के प्रांगण में रखा गया। फूलों से सजे (47 मॉडल वी-8, फोर्ड ट्रक) वाहन को देखने के लिए स्कूली बच्चों समेत लोगों की भीड़ उमड़ी। वाहन को देखने के साथ ही उन्होंने बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की। लोगों ने वाहन की फोटो भी ली। संग्रहालय निदेशक राजेश पुरोहित ने बताया कि 12 फरवरी 1948 में इसी वाहन से बापू के अस्थि कलश को संगम तक ले जाया गया था। इसी की याद में बृहस्पतिवार को इस वाहन को आम लोगों के देखने के लिए रखा गया।
वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय गांधी विचार आंदोलन मंच और कस्तूरबा गांधी स्मृति सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मंच द्वारा श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें मंच संयोजक अशोक कुमार गुप्त ने कहा कि जब तब धरती पर इंसानियत जिंदी है, बापू जिंदा रहेंगे। मार्गदर्शक के रूप में बापू की जितनी जरूरत कल थी, उतनी ही आज भी है और हमेशा रहेगी। सभा की अध्यक्षता रमेश चंद्र केसरवानी और संचालन गोपाल बाबू गुप्त ने किया। सभा में उमाशंकर श्रीवास्तव, शिव शंकर यादव, डॉ. श्याम लाल गुप्त, विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।