फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gaming zone for children will be built at Prayagraj and Kanpur Central

UP : प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल पर बनेगा बच्चों के लिए गेमिंग जोन, पहली बार दो स्टेशनों पर दी जाएंगी सुविधाएं

Sat, 17 Feb 2024 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Feb 2024 07:17 PM IST
सार

रेलवे प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल का पुनर्विकास कर रहा है। प्रयागराज जंक्शन पर करीब 960 करोड़ रुपये से पुनर्विकास हो रहा है। यहां एयरपोर्ट सरीखी सुविधाएं यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
Gaming zone for children will be built at Prayagraj and Kanpur Central
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल में बच्चों के लिए गेमिंग जोन बनाए जाएंगे। दोनों स्टेशनों के पुनर्विकास में इसे शामिल किया गया है। इसका फायदा यह होगा कि अगर कोई ट्रेन लेट होती है तो यात्रियों के बच्चे गेमिंग जोन में जाकर खेल सकेंगे। प्रयागराज और कानपुर में देश में पहली बार गेमिंग जोन बनेगा।

विज्ञापन

दरअसल, रेलवे प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल का पुनर्विकास कर रहा है। प्रयागराज जंक्शन पर करीब 960 करोड़ रुपये से पुनर्विकास हो रहा है। यहां एयरपोर्ट सरीखी सुविधाएं यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां शॉपिंग मॉल, एसी वेटिंंग रूम, एग्जीक्यूटिव लाउंज, होटल कम रेस्टोरेंट, फूड प्लाजा, मल्टी लेवल पार्किंग की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इसी कड़ी में दोनों रेलवे स्टेशनों पर बच्चों के लिए गेमिंग जोन भी बनाया जाएगा। गेमिंग जोन में बच्चों को फन गेम, झूले आदि की सुविधा मिलेगी। प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में ही इसे बनाने की तैयारी है।

विज्ञापन

महाकुंभ से पहले सिविल लाइंस साइड में ही चलेगा पुनर्विकास कार्य

प्रयागराज जंक्शन का पुनर्विकास कार्य दो चरणों में होना है। सिविल लाइंस साइड में काम शुरू हो गया है। रेलवे का प्रयास है कि कुंभ से पहले सिविल लाइंस साइड का काम पूरा कर दिया जाए। वर्ष 2025 में महाकुंभ के बाद जंक्शन के सिटी साइड में पुनर्विकास शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाना है। इसी कड़ी में यहां गेमिंग जोन बनाया जाएगा। - हिमांशु शुक्ला, सीनियर डीसीएम, प्रयागराज मंडल



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed