{"_id":"58aca31d4f1c1b3d32b232e6","slug":"gage-shah-sp-bsp-will-not-cross-the-fleet","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह की ललकार, सपा-बसपा का बेड़ा नहीं होगा पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह की ललकार, सपा-बसपा का बेड़ा नहीं होगा पार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 22 Feb 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथे चरण का चुनावी प्रचार का शोर थमने से पहले इलाहाबाद पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को सपा और बसपा पर हमला बोला। शहर पश्चिमी के मुंडेरा मंडी के सामने आयोजित चुनावी जनसभा में अमित शाह ने अपने ही अंदाज में कहा कि इस बार सपा और बसपा का बेड़ा पार नहीं होने वाला। कहा, यह चुनाव गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार को खत्म करने वाला है। इस चुनाव से प्रदेश में जातिवाद और परिवारवाद का खात्मा हो जाएगा। शाह ने कहा कि तीन चरण में हुए मतदान से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है।
पीएम मोदी की तर्ज पर शाह ने भी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जिक्र अपने भाषण में कई बार किया। उन्होंने शहर पश्चिमी से भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के चुनावी मंच से कहा कि उत्तर प्रदेश को अतीक अहमद, अफजाल अंसारी, मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं से मुक्त करवाना है तो भाजपा के हर प्रत्याशी को विधानसभा में भेजना होगा। शाह ने मोदी के अंदाज में वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या अतीक अहमद के आतंक से मुक्ति पाना चाहते हो ? शाह के यह पूछते ही वहां लोगों ने अपने हाथ उठाकर हां में जवाब दिए।
अपने छह मिनट के उद्बोधन में अमित शाह ने कहा कि चाहे सपा हो या फिर बसपा, ये दोनों ही दल युवाओं को रोजगार नहीं दिला सकते। महिलाओं को सम्मान नहीं दे सकते। एक दल ने भ्रष्टाचार का इतिहास रचा तो दूसरे ने अपराध का कीर्तिमान स्थापित किया। इस दौरान शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह को अपना दोस्त बताया। कहा कि दो वजहों से इलाहाबाद आया। एक तो राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते और दूसरा सिद्धार्थ से दोस्ती की वजह से। कहा कि सिद्धार्थ सिर्फ विधायक नहीं बल्कि बड़े नेता बनने जा रहे हैं। सभा में डा. केपी श्रीवास्तव, डा. नरेंद्र सिंह गौर, योगेश शुक्ला, दिवाकर त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, धनंजय सिंह, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।