फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Future generations will inherit a world full of opportunities, not a legacy of struggles: Keshav

भावी पीढ़ियों को संघर्षों की विरासत नहीं, अवसरों से भरी दुनिया मिलेगी : केशव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Future generations will inherit a world full of opportunities, not a legacy of struggles: Keshav
सुभाष चौराहे पर भाजपा की ओरसे विकसित भारत संकल्प सभा केबाद ज्योति यात्रा निकलते उपमुख्यमं - फोटो : shiv tripathi
प्रधानमंत्री ने ऐसी मजबूत आर्थिक व सामाजिक आधारशिला रखी है जिससे भावी पीढ़ियों को संघर्षों की विरासत नहीं, बल्कि अवसरों से भरी दुनिया और एक सशक्त व आत्मनिर्भर भारत मिलेगा। यह बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित एक प्रेरणादायी मिसाल बताया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शोषित, वंचित, गरीब और युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए हीनभावना के स्थान पर ‘हम कुछ भी कर सकते हैं’ का विश्वास जगाया है। यही कारण है कि आज भारत की युवा पीढ़ी वैश्विक मंचों पर आंख में आंख मिलाकर बात करती है और अवसरों के खुले आसमान में ‘नई उड़ान’ भर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में निकाली गई सेवा यात्रा के दौरान प्रयागराज महानगर प्रभारी राकेश त्रिवेदी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, सांसद प्रवीण पटेल, विधायक श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, राजमणि कोल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed