फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   From today till February 5, one direction entry at all stations, entry of passengers from the shelter only.

Prayagraj : आज से पांच फरवरी तक सभी स्टेशनों पर एकल दिशा प्रवेश, आश्रय स्थल से ही यात्रियों को मिलेगा प्रवेश

Sun, 02 Feb 2025 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Feb 2025 12:38 AM IST
सार

महाकुंभ के तृतीय अमृत स्नान पर्व वसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज शहर के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज से अगले चार दिन तक यात्रियों को एकल दिशा प्रवेश ही होगा।

विज्ञापन
From today till February 5, one direction entry at all stations, entry of passengers from the shelter only.
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के तृतीय अमृत स्नान पर्व वसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज शहर के सभी रेलवे स्टेशनों पर अगले चार दिन तक यात्रियों को एकल दिशा प्रवेश ही होगा। रविवार दो फरवरी से पांच फरवरी की रात 12 बजे तक प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, नैनी, सूबेदारगंज, प्रयाग, रामबाग आदि रेलवे स्टेशनों पर एक साइड से प्रवेश तो दूसरी तरफ से यात्रियों की निकासी होगी।

विज्ञापन


इस अवधि में रेलवे स्टेशनों पर बने यात्री आश्रय स्थल से ही यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा। इस बीच मौनी अमावस्या के मौके पर लागू किया गया एकल दिशा प्रवेश में शनिवार को 24 घंटे की छूट दे दी गई। इससे यात्रियों को राहत भी मिली। रेलवे स्टेशनों पर शनिवार को दोनों ओर से यात्रियों की आवाजाही चार दिन बाद हुई। हालांकि रात 12 बजे के बाद सभी स्टेशनों पर पूर्व की भांति तमाम बंदिशें लगा दी गई। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का क्रॉस मूवमेंट न हो इसी वजह से एकल दिशा प्रवेश की व्यवस्था दो फरवरी से पांच फरवरी तक लागू रहेगी।

विज्ञापन

स्टेशन वार यह की गई है व्यवस्था

प्रयागराज जंक्शन : यात्रियों का प्रवेश केवल सिटी साइड (प्लेटफार्म नंबर-1 की ओर) से दिया जाएगा। निकासी सिविल लाइंस साइड की ओर से होगी। आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को सिटी साइड स्थित गेट नंबर पांच से प्रवेश दिया जाएगा।

प्रयागराज छिवकी : यहां यात्रियों का प्रवेश प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग को जोड़ने वाले सीओडी मार्ग से दिया जाएगा। यात्रियों की निकासी जीईसी नैनी रोड (प्रथम प्रवेश द्वार) की ओर से दिया जाएगा। साथ ही आरक्षित यात्रियों को गेट नंबर दो से प्रवेश दिया जाएगा।

नैनी जंक्शन : यहां यात्रियों का प्रवेश स्टेशन रोड से और निकास मालगोदाम की ओर (द्वितीय प्रवेश द्वार) से दिया जाएगा। आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को गेट नंबर दो से प्रवेश दिया जाएगा।

सूबेदारगंज स्टेशन : स्टेशन पर यात्रियों का प्रवेश झलवा (कौशाम्बी रोड) की ओर से और निकास जीटी रोड सुलेमसराय की ओर दिया जाएगा। यहां आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को गेट नंबर तीन से प्रवेश दिया जाएगा।

फाफामऊ स्टेशन : स्टेशन पर यात्रियों का प्रवेश प्लेटफॉर्म नंबर चार की ओर से और निकास एक नंबर गेट की ओर से बनारस रोड की ओर दिया जाएगा। आरक्षित यात्रियों के लिए भी प्रवेश गेट नंबर चार नंबर की ओर होगा।

प्रयाग स्टेशन : यहां प्रवेश विश्वविद्यालय रोड की ओर से दिया जाएगा। निकास रामप्रिया रोड की ओर दिया जाएगा। आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को गेट नंबर एक से प्रवेश दिया जाएगा।

प्रयागराज रामबाग स्टेशन : यहां प्रवेश केवल स्टेशन रोड लल्लू जी एंड संस और निकास लाउदर रोड से गेट नंबर एक, दो, तीन की ओर से होगा। आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को आश्रय स्थल संख्या चार से प्रवेश दिया जाएगा।

झूंसी स्टेशन : प्रवेश व निकास दोनों ओर से होगा। यहां दोनों ओर यात्री आश्रय स्थल बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed