फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   From the land of harmony, CM made a master stroke of the politics of 2027 through Nishads

Prayagraj News: समरसता की भूमि से निषादों के जरिये सीएम ने लगाया 2027 की सियासत का मास्टर स्ट्रोक

Fri, 04 Apr 2025 11:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Apr 2025 11:45 AM IST
सार

महाकुंभ की सफलता से उत्साहित भाजपा अब पूर्वी यूपी में पिछड़ा वोटबैंक को मजबूत करने की बिसात बिछाने लगी है। इसकी बानगी बृहस्पतिवार को शृंग्वेरपुर धाम में निषादराज की जयंती पर साफ दिखी।

विज्ञापन
From the land of harmony, CM made a master stroke of the politics of 2027 through Nishads
श्रृंगवेरपुर में डॉ. संजय निषाद और सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ की सफलता से उत्साहित भाजपा अब पूर्वी यूपी में पिछड़ा वोटबैंक को मजबूत करने की बिसात बिछाने लगी है। इसकी बानगी बृहस्पतिवार को शृंग्वेरपुर धाम में निषादराज की जयंती पर साफ दिखी। यूपी में यादव, कुर्मी के बाद तीसरे सबसे बड़े पिछड़ा वोट बैंक के रूप में निषाद, केवट, बिंद और मछुआरा समाज को भाजपा के साथ रोटी-बेटी के रिश्ते की तरह जोड़ने की कसमे खिलाई गईं।

विज्ञापन


जयंती पर सीएम योगी के आगे जिस तरह निषाद समाज के अलंबरदारों ने भाजपा के साथ कदमताल करने के कसमे-वादे किए, वह आने वाले वर्ष 2027 के यूपी के विधान सभा चुनाव के कील-कांटे अभी दुरुस्त करने का स्पष्ट संकेत दे रहे थे। मंत्री नरेंद्र कश्यप बार-बार सीएम योगी और पीएम मोदी को निषादों-नाविकों, मछुआरों का मसीहा तो बताते ही रहे, वह सीना ठोक कर दावा करते रहे कि अब निषाद कभी भी भाजपा को छोड़कर दूसरी जगह नहीं जाएंगे। इसके लिए निषाद समाज से कई बार हामी भी भरवाई गई।
विज्ञापन


वर्ष 2022 में भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने वाली निषाद पार्टी ने प्रयागराज की कई सीटों पर टिकट के लिए दावा किया था। लेकिन, निषाद पार्टी ने प्रयागराज की तीन सीटों पर अपने चुनाव चिह्न पर प्रत्याशी उतारने का दावा किया ठोका था। इन सीटों में यमुनापार की करछना, बारा और गंगापार की हंडिया विधानसभा सीटें शामिल हैं। इसमें हंडिया में निषाद पार्टी ने कड़ी टक्कर तो दी, लेकिन सपा के हाकिम चंद्र बिंद यहां से जीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह करछना सीट पर निषाद पार्टी के पीयूष रंजन निषाद ने सपा के दिग्गज नेता उज्ज्वल रमण सिंह को हरा कर यहां से खाता खोलने में सफलता हासिल की थी। अब एक बार फिर सियासी गोट निषाद पार्टी को लेकर भाजपा अभी से बिछाने लगी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने निषादराज की जयंती पर जहां लोकलुभावन वादों से इस पिछड़े वर्ग का दिल जीतने की कोशिश की, वहीं उन्होंने साफ कहा कि भाजपा ही शृंग्वेरपुर के विकास से सनातन का वैभव जाग रहा है। इससे भगवान राम और निषादराज की मित्रता और प्रगाढ़ होगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed