फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   From kitchen to business, women make a strong leap and become self-reliant.

Prayagraj News: चूल्हे से कारोबार तक महिलाओं की दमदार उड़ान, बनीं आत्मनिर्भर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
From kitchen to business, women make a strong leap and become self-reliant.
नवाबगंज क्षेत्र में महिलाएं खुद की मेहनत और हौसले के दम पर आगे बढ़ रही हैं। कभी घर की चहारदीवारी और चूल्हे तक सीमित रहने वाली महिलाएं स्वयं सहायता समूह के जरिये कारोबार खड़ा कर न केवल अपनी आय बढ़ा रही हैं। बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।
विज्ञापन

नेहा कुशवाहा और सरिता सिंह की पहल से शुरू हुआ यह प्रयास एक मजबूत समूह का रूप ले चुका है। जिसमें करीब 15 महिलाएं जुड़कर नियमित रूप से काम कर रही हैं। इन महिलाओं ने मिलकर मिठाई पर चांदी का वर्क तैयार करने और कपड़े के बैग बनाने का काम शुरू किया है। उनका कहना है कि इसका उद्देश्य अधिक महिलाओं को इस पहल से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि समूह के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण और सहयोग दिया जा रहा है। जिससे वे अपने हुनर को पहचानकर उसे रोजगार में बदल सकें।
विज्ञापन

समूह से जुड़ीं सुनीता, संगीता, श्यामली का कहना है कि शुरुआत में सीमित संसाधनों के साथ काम शुरू किया गया था। लेकिन धीरे-धीरे मेहनत और लगन से काम बढ़ता गया। बाजार में उनके उत्पादों की मांग भी बढ़ रही है, जिससे आमदनी में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed