फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   From drones to robots, the future of the military is on display at the North Tech Symposium

Prayagraj News: ड्रोन से रोबोट तक, नॉर्थ टेक सिंपोजियम में दिखा सेना का भविष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
From drones to robots, the future of the military is on display at the North Tech Symposium
प्रयागराज। नॉर्थ टेक सिंपोजियम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विभिन्न उच्च सैन्य और तकनीकी अधिकारियों के साथ उच्च रक्षा तकनीकों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में देश की सुरक्षा से जुड़े आधुनिक नवाचारों और स्वदेशी तकनीकों का व्यापक प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


सिंपोजियम में संबोधन के बाद रक्षा मंत्री प्रदर्शनी स्थल पहुंचे जहां उत्तरी कमान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने उन्हें प्रदर्शित तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान रक्षा मंत्री को आधुनिक सैन्य वाहनों, उन्नत ड्रोन, मेडिकल सहायता वाहनों, रोबोटिक डॉग, सामान ढोने वाले रोबोट आदि के कार्य और उपयोग के बारे में बताया। लेफ्टिनेंट शर्मा ने रक्षा मंत्री को सुरक्षा ड्रिल का लाइव प्रदर्शन भी दिखाया जिसे वहां लगी स्क्रीन पर विस्तार से समझाया गया।
विज्ञापन


केंद्रीय कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्या सेनगुप्ता, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, केंद्रीय वायु कमान के वायु अधिकारी कमान-इन-चीफ एयर मार्शल बालकृष्णन मणिकांतन, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन, एसआईडीएम के अध्यक्ष अरुण टी रामचंदानी और आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर रामकृष्णन एस मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed