फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   friends killed firoz, couple arrested by police.

साथी ने ही की थी फिरोज की हत्या, दंपति गिरफ्तार

Thu, 18 Apr 2019 12:06 AM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Apr 2019 12:06 AM IST
friends killed firoz, couple arrested by police.
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरांव में बांसघाट गांव में फिरोज की हत्या का खुलासा हो गया। हत्या उसके ही साथी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर की थी। उसे शक था कि फिरोज उसकी अनुपस्थिति में उसके घर आता जाता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर फिरोज का शव बबुरहिया जंगल से बरामद कर लिया गया।



बांगघाट गांव निवासी फिरोज 14 अप्रैल को लापता हो गया था। दो दिन बाद उसके घर वालों ने गांव के ही इंद्रजीत को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इंद्रजीत को पकड़ा तो मामले का खुलासा हो गया। इंद्रजीत ने अपनी पत्नी भागवती के साथ मिलकर फिरोज को लाठी और लोहे की सरिया से मार डाला था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बबुरहिया के जंगल से बरामद कर लिया।


इंस्पेक्टर अवन दीक्षित के मुताबिक इंद्रजीत राजगीर का काम करता था। उसका दोस्त फिरोज उसके साथ लेबर का काम करता था। इंद्रजीत को पिछले कुछ समय से शक था कि फिरोज उसके न रहने पर घर आ जाता है। इसी को लेकर वह काफी समय से फिरोज पर नजर रख रहा था। 14 अप्रैल को योजना बनाकर इंद्रजीत फिरोज को अपने घर ले आया और रात में हत्या कर दी। बाद में पत्नी भागवती के साथ मिलकर शव को जंगल में फेंक दिया।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed