फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Free travel for women in city buses on the day of Raksha Bandhan

रक्षा बंधन के दिन फ्री में सिटी बसों में सफर कर सकेंगी महिलाएं

Sun, 04 Aug 2019 09:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Free travel for women in city buses on the day of Raksha Bandhan
Free travel for women in city buses on the day of Raksha Bandhan
रक्षा बंधन के दिन सिटी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर
विज्ञापन

0 प्रयागराज समेत प्रदेश के सात शहरों में संचालित सिटी बस में महिलाएं कर सकेंगी फ्री में सफर
0 यूपी रोडवेज की बसों में भी एक दो दिन के भीतर फ्री सफर संबंधित आ सकता है आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। रक्षा बंधन के अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को तोहफा दिया है। प्रयागराज समेत सूबे के सात शहरों में संचालित सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के तहत सिटी बसों में रक्षा बंधन के दिन यानी की 15 अगस्त को महिलाएं फ्री में सफर कर सकेंगी। इस दौरान महिलाएं दिन भर सिटी बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी। यह व्यवस्था सिर्फ रक्षा बंधन के दिन ही लागू रहेगी।

प्रयागराज के अलावा सिटी बसों में कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मथुरा एवं मेरठ में भी संचालित सिटी बसों में महिलाएं फ्री में सफर कर सकेंगी। प्रयागराज में वर्तमान समय कुल 119 सिटी बसों का संचालन हो रहा है। दरअसल, वर्ष 2017 से ही प्रदेश में रक्षा बंधन के अवसर पर योगी सरकार ने यूपी रोडवेज की सभी बसों में महिलाओं को मुफ्त में सफर करने की सौगात दी थी। पिछले वर्ष भी रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं ने सफर किया। अभी रक्षा बंधन के अवसर पर सिटी बसों में फ्री सफर का आदेश संयुक्त सचिव नगरीय परिवहन सेवा की ओर से आया है। सिटी बस के निदेशक डा. हरिशचंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि एक दो दिन में यूपी रोडवेज की बसोें में भी महिलाओं के फ्री सफर का आदेश आ जाएगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन के मुताबिक रोडवेज की बसों में भी रक्षा बंधन के मौके पर महिलाओं के फ्री सफर संबंधित आदेश एक दो दिन में मुख्यालय से आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed