{"_id":"65b6d3dbaf8e0364200edd16","slug":"free-surgery-facility-will-be-available-for-one-month-in-cantonment-hospital-allahabad-news-c-358-1-sald1017-106933-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: छावनी अस्पताल में एक माह तक मिलेगी निशुल्क सर्जरी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: छावनी अस्पताल में एक माह तक मिलेगी निशुल्क सर्जरी की सुविधा
विज्ञापन
कैंटोनमेंट बोर्ड के छावनी सामान्य अस्पताल में शहर की आम जनता के लिए छह प्रकार की सर्जरी को एक माह के लिए निशुल्क कर दिया गया है। यह सुविधा एक फरवरी से दो मार्च तक रहेगी। जिसमें गॉल ब्लेडर, हार्निया, बच्चेदानी, प्रोस्टेट, पेट का ट्यूमर, पाइल्स व फिशर की सर्जरी की जाएगी।
मरीजों को केंद्र सरकार की ओर से तय दर पर बेड व दवाइयों का खर्च वहन करना पड़ेगा। अस्पताल में जिन छह प्रकार की मुफ्त सर्जरी की व्यवस्था की गई है, इनपर बाहर कम से कम 25 हजार रुपये के ऊपर खर्च आता है। जबकि, यहां पर बेड और दवाइयों के खर्च को मिलकर करीब तीन से चार हजार रुपये में ऑपरेशन हो जाएगा।
छावनी अस्पताल में बन रही माड्यूलर ओटी की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। अभी तक सरकारी चिकित्सालयों में सिर्फ स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में माड्यूलर ओटी की सुविधा मौजूद है। छावनी अस्पताल शहर का दूसरा सरकारी चिकित्सालय होने जा रहा है, जहां पर अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ मरीज की सर्जरी की व्यवस्था है।
विज्ञापन
माड्यूलर ओटी का काम 50 फीसदी तक पूरा
छावनी अस्पताल में बनाई जा रही माड्यूलर ओटी में मरीजों को न्यूरो, गैस्ट्रो, कैंसर, आर्थोपेडिक, प्लास्टिक सर्जरी सहित अन्य प्रकार की सर्जरी की सुविधा मिलेगी। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई जाएगी। ओटी का लगभग 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। माना जा रहा है कि फरवरी अंत तक काम पूरा हो जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें आयुष्मान लाभार्थियों, सीजीएचएस और पंडित दीन दयाल उपाध्याय कैशलेस के तहत भी इलाज किया जाएगा। यहां पर मरीजों को ओपीडी से लेकर सर्जरी तक का खर्च केंद्र सरकार की तरफ से निर्धारित दर पर ही देना होगा।