फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fraudsters swindle ₹8.70 lakh by promising jobs in Singapore.

Prayagraj : सिंगापुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगों ने 8.70 लाख की लगाई चपत

Sun, 21 Jun 2026 07:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jun 2026 07:36 PM IST
सार

सिंगापुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगों ने युवक से 8.70 लाख रुपये ठग लिए। खुद को सिंगापुर की एक मेडिकल कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले जालसाजों ने भर्ती प्रक्रिया, प्रोसेसिंग फीस और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर कई किस्तों में रकम जमा कराई।

विज्ञापन
Fraudsters swindle ₹8.70 lakh by promising jobs in Singapore.
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिंगापुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगों ने युवक से 8.70 लाख रुपये ठग लिए। खुद को सिंगापुर की एक मेडिकल कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले जालसाजों ने भर्ती प्रक्रिया, प्रोसेसिंग फीस और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर कई किस्तों में रकम जमा कराई।

विज्ञापन

सुलेमसराय निवासी मोहम्मद तारिक ने पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने खुद को सिंगापुर की एक प्रतिष्ठित मेडिकल कंपनी से जुड़ा बताते हुए नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोपियों ने चयन प्रक्रिया पूरी कराने और वीजा व अन्य दस्तावेज तैयार कराने के नाम पर अलग-अलग समय में रकम जमा कराई।

विज्ञापन

पीड़ित ने कई ट्रांजेक्शन के जरिये कुल 8.70 लाख रुपये आरोपियों के बताए खातों में भेज दिए। अंतिम चरण में 1.70 लाख रुपये और जमा कराने के बाद एक एग्रीमेंट भेजा। दस्तावेज का अवलोकन करने पर उसमें कई खामियां और संदिग्ध तथ्य दिखाई दिए। इसके बाद उसने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed