फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fraudsters from Maharashtra and Andhra Pradesh duped a woman of Rs 15 lakh

Prayagraj News: महाराष्ट्र व आंध्र प्रदेश के ठगों ने महिला को लगाई 15 लाख की चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters from Maharashtra and Andhra Pradesh duped a woman of Rs 15 lakh
महाराष्ट्र व आंध्र प्रदेश के आठ ठगों ने मुट्ठीगंज की महिला को प्रतिमाह 62,500 रुपये देने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोप है कि उक्त आरोपियों ने एग्रीकल्चर की कंपनी में निवेश करने का लालच दिया था। मुट्ठीगंज थाना पुलिस ने आठ आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मुट्ठीगंज निवासी राधिका केसरवानी ने पुलिस को बताया कि पति विवेक केसरवानी के जीजा प्रेम गुप्ता मुंबई वेस्ट स्थित ठाणे में रहते हैं। उन्होंने मुंबई के प्रशांत जाड़े और नासिक के संदेश गनपत कमकर की कंपनी में कुछ रुपये निवेश किए थे। प्रशांत व संदेश ने प्रेम से कहा कि तुम्हारा नजदीकी कोई रिश्तेदार हमारे व्यापार से जुड़ना चाहे तो उनका नाम पता बताओ, तो हम उनके घर पर विजिट करने जाएंगे।
विज्ञापन

बातों में आकर जीजा ने उनका नाम व घर का पता बता दिया। आरोप है कि 20 मई 2022 को प्रशांत जाड़े व संदेश गनपत, आंध्र प्रदेश सिटी निवासी साईं नाथ संबाजी राव हाडोले, नागपुर निवासी हिरेन दिलीप बाई, संजीव राणे, नितिन भट्ट, अविनाश, बबन सिंहल के साथ आए। कहा कि एएस एग्री एंड एक्वाव एलएलपी के नाम से एग्रीकल्चर डेवलपमेंट कंपनी में व्यापार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसा दिया कि फर्म में 15 लाख रुपये निवेश करने पर प्रतिमाह 62,500 रुपये दिए जाएंगे। झांसे में आकर अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से उन्होंने 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उक्त लोगाें ने फर्म का एक एग्रीमेंट पेपर दिया। एक माह बीत जाने के बाद जब 62,500 रुपये की मांग की गई तो कहा कि खाते में रुपये आते रहेंगे। हालांकि, अब तक रुपये नहीं मिले हैं।

आरोप है कि उक्त लोगों को फोन करने पर वे गालीगलौज कर धमकी देते हैं। मुट्ठीगंज थाने में सितंबर 2024 को शिकायत दर्ज कराने गईं तो कार्रवाई करने का झूठा आश्वासन देकर वापस कर दिया गया। कई बार चक्कर लगाने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed