फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fraud of Rs 400 crore in the name of investment in real estate and stock market, case registered

Prayagraj : रियल एस्टेट व शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 400 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Jun 2024 01:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Jun 2024 01:44 PM IST
सार

पुलिस को दी तहरीर में काैशल ने बताया कि सिविल लाइंस में निहारिका वेंचर्स नाम की कंपनी है। यह कंपनी रियल एस्टेट और शेयर बाजार में लोगों का पैसा निवेश करती है। लालच दिया जाता है कि हर महीने पांच से छह फीसदी मुनाफा दिया जाएगा। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Fraud of Rs 400 crore in the name of investment in real estate and stock market, case registered
Frauds - फोटो : Freepik

विस्तार

सिविल लाइंस स्थित निहारिका वेंचर्स में निवेश करने के नाम पर 400 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यह कंपनी रियल एस्टेट और शेयर बाजार में लोगों को पांच से छह फीसदी मुनाफे का लालच देकर मोटी रकम निवेश करवाती थी। आरोप है कि पिछले दो महीने से कंपनी ने लोगों के पैसे रोक लिए।

विज्ञापन


जब लोगों ने कंपनी से संपर्क साधा तो आज-कल पैसा देने का वादा किया गया। लेकिन, दो दिन पहले ही पता चला कि कंपनी ने अपना ऑफिस बंद कर दिया है। मामले में कंपनी के गोविंदपुर निवासी एमडी अभिषेक द्विवेदी उनकी पत्नी निहारिका और पिता ओमप्रकाश के खिलाफ शिवकुटी थाना में बृहस्पतिवार देर रात धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में काैशल ने बताया कि सिविल लाइंस में निहारिका वेंचर्स नाम की कंपनी है। यह कंपनी रियल एस्टेट और शेयर बाजार में लोगों का पैसा निवेश करती है। लालच दिया जाता है कि हर महीने पांच से छह फीसदी मुनाफा दिया जाएगा। काैशल के मुताबिक, इसी लालच में फंसकर उन्होंने भी 35 लाख रुपये निवेश कर दिया। कौशल का कहना है कि उनके जैसे प्रयागराज में ही 70 से 80 लोगों ने लाखों रुपये निवेश किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल का आरोप है कि शुरुआती दिनों में कंपनी अपने ग्राहकों को मुनाफे के साथ पैसे लाैटाती थी। लेकिन, पिछले दो महीने से कंपनी ने पैसे वापस करना बंद कर दिया। मालिकों का कहना था कि चुनाव के कारण पैसे देने में देरी हो रही है। चुनाव खत्म होते ही सभी के पैसों को लाैटा दिया जाएगा। लेकिन, इस बीच पता चला कि कंपनी ने अपना ऑफिस बंद कर दिया है।

Fraud of Rs 400 crore in the name of investment in real estate and stock market, case registered
Frauds - फोटो : Freepik

निवेशकों का फूटा गुस्सा
 

बृहस्पतिवार को निवेशकों का गुस्सा फूट पड़ा। लाेगों ने बताया कि उक्त कंपनी न सिर्फ प्रयागराज बल्कि, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी समेत अन्य शहर के रहने वाले लोगों ने निवेश किया है। अबतक यह बात सामने आई कि कंपनी ने लगभग 500 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया है। कौशल की तहरीर के मुताबिक कंपनी में लोगों ने करीब चार सौ करोड़ रुपये निवेश किया है। वहीं, शिवकुटी थाना प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि कंपनी के अभिषेक उसके पिता ओमप्रकाश और पत्नी निहारिका पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में शिवकुटी पुलिस ने ओम प्रकाश नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed