{"_id":"63752d3e30b89c7e9460405f","slug":"fraud-in-pradhan-mantri-awas-yojana-case-against-secretary-and-elder-brother-allahabad-news-ald3461621121","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना में हेराफेरी करने पर सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना में हेराफेरी करने पर सचिव
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में हेराफेरी के मामले में बुधवार को ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप त्रिपाठी और लेखाकार रहे ओंकारनाथ सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में एक लाख 20 हजार रुपये गलत खाते में ट्रांसफर कराने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक जांच में पाया गया कि बाबागंज ब्लॉक के ग्राम सभा पुरमई सुल्तानपुर में ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप त्रिपाठी ने वर्ष 2017 में ग्राम सभा के प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट में शामिल लोगों को आवास न देकर दूसरे को दे दिया गया। गांव के मथुरा प्रसाद सरोज, जागेश्वर सरोज, कल्पना सरोज, राम कुमार सरोज, राम मनोहर सरोज का नाम प्रधानमंत्री आवास लिस्ट में था, लेकिन इनकी जगह पर भी दूसरे को आवास दे दिया गया।
मथुरा प्रसाद सरोज आवास के लिए अधिकारियों की परिक्रमा करते रहे लेकिन आवास नहीं मिला। कुछ माह पूर्व उनकी मौत हो गई तो उनके बेटे रामफेर सरोज एवं अन्य चयनितों ने शिकायत की। डीएम ने संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी गठित कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक गांव के नंदलाल सरोज के खाते में प्रधानमंत्री आवास के रुपये खाते में आ गए।
विज्ञापन
इस रुपये को खंड विकास अधिकारी बाबागंज रामाशंकर सिंह ने संलग्न चार प्रपत्र पर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक कृष्ण कुमार से ए लाख 20 हजार रुपये जिलाधिकारी के खाते में ट्रांसफर करा दिए। जिला अधिकारी ने तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी एवं वर्तमान ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप त्रिपाठी एवं तत्कालीन अकाउंटेंट ओंकार नाथ सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह की तहरीर पर महेशगंज पुलिस ने एकाउंटेंट और ग्राम विकास अधिकारी के धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।