Fraud : पोंजी स्कीम में करोड़ों की ठगी मामले में केस दर्ज, पूर्व मेयर प्रत्याशी भी नामजद
यह केस मनोहर दास की बगिया, गंगागंज, करेली निवासी अब्दुल शाहिद की तहरीर पर दर्ज किया गया है। उनका आरोप है कि 21 जून 2004 को उन्होंने हम्माम गली, सरायगढ़ी, शाहगंज निवासी प्री चार्ज पे कंपनी के संचालक मो. काशिफ (सनी) को चेक से 1.20 लाख रुपये दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रकम दोगुनी करने के नाम पर करोड़ों की ठगी के मामले में आखिरकार मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई। शाहगंज पुलिस ने मामले में कंपनी संचालक सगे भाइयों समेत तीन को नामजद किया है। इनमें पूर्व मेयर प्रत्याशी का नाम भी शामिल है। एसीपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर शाहगंज पुलिस ने कार्रवाई की।
यह केस मनोहर दास की बगिया, गंगागंज, करेली निवासी अब्दुल शाहिद की तहरीर पर दर्ज किया गया है। उनका आरोप है कि 21 जून 2004 को उन्होंने हम्माम गली, सरायगढ़ी, शाहगंज निवासी प्री चार्ज पे कंपनी के संचालक मो. काशिफ (सनी) को चेक से 1.20 लाख रुपये दिए।
इसके एवज में उसने कंपनी के लेटरपैड व व्हाट्सएप पर रकम प्राप्त करने की स्वीकृति दी। उसने प्रति माह 19,600 रुपये अगले 12 महीने तक देने की बात कही। इस तरह दो माह में उन्होंने 4.80 लाख रुपये चेक से दिए। तय तारीख पर रकम वापस नहीं मिलने पर काशिफ व उसके बड़े भाई आसिफ से 27 सितंबर को मिला तो उन्होंने 10-15 दिन में पूरे रुपये वापस करने का वादा किया। इसकी वॉइस रिकाॅर्डिंग भी मौजूद रहे।
बाद में आरोपियों ने मिलना और फोन उठाना बंद कर दिया। आरोप है कि वह कंपनी के संरक्षक कादिर भाई की नेहरू काॅम्प्लेक्स स्थित दुकान पर पहुंचे, जहां पहले से ही बड़ी संख्या अन्य बकायेदार अपना पैसा वापस मांग रहे थे। वादी ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी भाइयों के साथ मिलकर कादिर भाई ने 24 सितंबर, 2022 को झलवा में व्यापारिक महोत्सव के नाम से बड़ा आयोजन कराया था।
इसके बाद कादिर भाई और उनके भतीजे कंपनी संचालक काशिफ ने एंग्लो बंगाली ग्राउंड में 23 दिसंबर 2023 को व्यापारिक महोत्सव सीजन-दो आयोजित किया। कार्यक्रम से पूर्व कंपनी संचालकों के साथ कादिर भाई ने पत्रकार वार्ता भी की। शाहगंज प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
अब तक चार तहरीर
मामले में पुलिस को छह दिनों में चार तहरीर मिल चुकी है। मो. हसीन निवासी शाहगंज, अब्दुल शाहिद निवासी मनोहर दास की बगिया, गंगागंज थाना करेली के अलावा करेली की ही गुलशमा बानो व एक अन्य ने तहरीर देकर रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर इन तहरीरों को भी केस में सम्मिलित किया जाएगा।