{"_id":"68a8dd661f8ee7b7250c032c","slug":"fraud-by-creating-fake-id-of-additional-police-commissioner-on-facebook-allahabad-news-c-3-1-ald1019-699089-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फेसबुक पर अपर पुलिस आयुक्त की फर्जी आईडी बनाकर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फेसबुक पर अपर पुलिस आयुक्त की फर्जी आईडी बनाकर ठगी
Sat, 23 Aug 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
साइबर ठगों ने फेसबुक पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अजय पाल शर्मा की फोटो लगाकर फर्जी आईडी बनाई और उसी के जरिए लोगों से ठगी शुरू कर दी। ठगी टैगोर टाउन निवासी बरुण कुमार शुक्ला के साथ हुई जिनकी तहरीर पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बरुण कुमार ने साइबर थाने में तहरीर दी है कि 17 अगस्त को फेसबुक पर उन्हें अजय शर्मा नाम की आईडी से मैसेज मिला। ठग ने बताया कि उसका एक दोस्त संतोष कुमार, जो कि सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट है, जम्मू ट्रांसफर हो गया है और वह अपना सामान बेचना चाहता है। इसी बहाने उसने बरुण को एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा।
उस नंबर पर बातचीत के बाद बरुण को राजू वसंत नामक शख्स का फोन पे/गूगल पे नंबर और एचडीएफसी बैंक का खाता नंबर दिया गया। भरोसा दिलाने के बाद उनसे 15 हजार रुपये ले लिए। यह भुगतान बरुण के मित्र राजा जायसवाल के बैंक खाते के माध्यम से किया गया। बाद में जब बरुण ने आईडी की जांच की तो पता चला कि फेसबुक अकाउंट फर्जी है और उसमें लगी फोटो अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा की है। बरुण ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि प्रकरण में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।