{"_id":"5edfe9932e3ab46da067687d","slug":"four-year-old-corona-freed-from-saidabad-two-more-got-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदाबाद की चार साल की बच्ची कोरोना मुक्त, पीपीई किट पहन मां करती थी देखभाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदाबाद की चार साल की बच्ची कोरोना मुक्त, पीपीई किट पहन मां करती थी देखभाल
Wed, 10 Jun 2020 01:27 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदाबाद की चार साल की बच्ची भी कोरोना मुक्त हो गई है। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई तो स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय प्रशासन ने उसे छुट्टी देकर घर भेज दिया। इसके अलावा दो और युवकों को भी छुट्टी मिल गई है।
चार साल की बच्ची अपने माता-पिता और भाई के साथ 25 मई को मुंबई से लौटी थी। वहां से आने के बाद कालिंदीपुरम में क्वारंटीन कर दिया गया था। बाकी सबकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी लेकिन, बच्ची की दो-दो बार जांच कराई गई और दोनों बार रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे एक जून को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के एक अलग वार्ड में रखा गया। उसकी देखभाल के लिए उसकी मां को लगाया गया। वह पीपीई किट, मास्क और ग्लब्स पहनकर उसकी देखभाल करती रही। मंगलवार को उसकी तीसरी बार जांच रिपोर्ट निगेटिव आई तो उसे छुट्टी दे दी गई।
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, एसआरएन के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. एसबी सिंह, डिप्टी एसआईसी गौतम त्रिपाठी आदि ने बच्ची को उसके घर जाते समय शुभकामनाएं दीं। एसआरएन से करछना के एक युवक को भी छुट्टी दी गई है। इसके अलावा कोटवा-बनी एल-1 हॉस्पिटल के नोडल इंचार्ज डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि कौंधियारा के एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर भेज दिया गया।