फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four world records will be made after February 14 message of environmental protection and cleanliness will be

Maha Kumbh 2025: 14 फरवरी के बाद बनेंगे चार विश्व रिकॉर्ड, पर्यावरण सरंक्षण एवं स्वच्छता का दिया जाएगा संदेश

Sat, 25 Jan 2025 03:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 25 Jan 2025 03:02 PM IST
सार

महाकुंभ में चार विश्व रिकॉर्ड के माध्यम से पूरे विश्व को पर्यावरण सरंक्षण एवं स्वच्छता का संदेश देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विश्व रिकॉर्ड बनाने का क्रम माघी पूर्णिमा स्नान के बाद 14 फरवरी से शुरू होगा।

विज्ञापन
Four world records will be made after February 14 message of environmental protection and cleanliness will be
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ में चार विश्व रिकॉर्ड के माध्यम से पूरे विश्व को पर्यावरण सरंक्षण एवं स्वच्छता का संदेश देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विश्व रिकॉर्ड बनाने का क्रम माघी पूर्णिमा स्नान के बाद 14 फरवरी से शुरू होगा।

विज्ञापन


कुंभ- 2019 में तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए गए थे। वहीं, महाकुंभ-2025 में चार विश्व रिकॉर्ड बनाए जाएंगे। चूंकि, माघी पूर्णिमा स्नान पर्व 12 फरवरी तक स्नानार्थियों की भीड़ रहने की उम्मीद है। इसके अलावा 10 फरवरी तक वीआईपी मूवमेंट रहेगा। इस दौरान राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत कई अन्य प्रमुख लोग आएंगे। इसलिए माघी पूर्णिमा के बाद विश्व रिकॉर्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी करने की योजना बनाई गई है। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि 14 फरवरी से रिकॉर्ड बनाने की योजना है। जल्द ही रिकॉर्ड दर्ज कराने की तारीखें तय कर ली जाएंगी। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में आवेदन करने समेत अन्य प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ये बनेंगे विश्व रिकॉर्ड
1- 15 हजार कर्मचारी एक साथ गंगा के किनारे 10 किमी तक चलाएंगे सफाई अभियान
2- 1000 ई-रिक्शों का एक साथ किया जाएगा संचालन
3- आठ घंटे के भीतर 10 हजार लोगों के हाथों के लिए जाएंगे छाप
4- 300 कर्मचारी एक साथ अलग-अलग स्थानों पर उतरकर नदी की करेंगे सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed