फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four women advocates occupy 15 posts of Governing Council

गवर्निंग काउंसिल के 15 पदों में चार महिला अधिवक्ताओं का कब्जा

Fri, 24 Dec 2021 11:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Four women advocates occupy 15 posts of Governing Council
गवर्निंग काउंसिल के 15 पदों में चार पर महिलाओं अधिवक्ताओं का कब्जा
विज्ञापन

प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में गवर्निंग काउंसिल सदस्यों की मतगणना एल्डर कमेटी की देखरेख में शुक्रवार दोपहर पूरी हो गई। गवर्निग काउंसिल सदस्यों के 15 पदों में पहले चार पदों पर महिला अधिवक्ताओं ने कब्जा जमाया है। मतगणना के बाद घोषित परिणाम के अनुसार पूजा सिंह 3175 वोट पाकर पहले स्थान पर रहीं। वहीं प्रियंका शर्मा 2487 वोट पाकर दूसरे और अन्नपूर्णा सिंह चंदेल 2151 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।
इसी तरह राखी कुमारी 1861 मत पाकर चौथे, अनुज कुमार सिंह 1567 मत पाकर पांचवें, जितेंद्र सिंह 1395 मत पाकर छठवें, दिलीप कुमार यादव 1380 मत पाकर सातवें, अनुराग शुक्ल 1332 मत पाकर आठवें, अभिषेक तिवारी 1332 मत पाकर नौवें, सैयद फैज हसनैन 1296 मत पाकर दसवें, अखिलेश कुमार शुक्ल 1261 मत पाकर 11वें, हरिमोहन केशरवानी 1238 मत पाकर 12वें, दीपांकर द्विवेदी 1212 वोट पाकर 13वें, मानव चौरसिया 1200 मत पाकर 14वें और विक्रांत नीरज 1197 मत पाकर 15वें स्थान पर रहे। सर्वेश्वरी प्रसाद 1167 वोटों के साथ 16 वें स्थान पर थे।
विज्ञापन

मतगणना एल्डर कमेटी के अध्यक्ष शशि प्रकाश सिंह, सदस्य एनसी राजवंशी, टीपी सिंह, ओपी सिंह और अनिल तिवारी की निगरानी में चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी, महेंद्र बहादुर सिंह, सौरभ शुक्ल, कामेश्वर सिंह, धर्मेन्द्र शुक्ल, शैलेन्द्र सिंह राठौर, बीएन सिंह, प्राणेश दत्त त्रिपाठी, विनोद कुमार सिंह, आरके गौतम, सोम नारायण मिश्र, वशिष्ठ दुबे, अनिल श्रीवास्तव, राकेश कुमार गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, अमन मिश्र, रंगनाथ पांडेय, नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, विक्रम बहादुर सिंह, उत्पल कुमार निषाद के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed