{"_id":"684c7c45dc8eac3a6904fe99","slug":"four-teams-including-sog-were-engaged-to-know-the-truth-of-the-students-death-allahabad-news-c-257-1-sald1006-115033-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: छात्र की मौत की हकीकत जानने के लिए एसओजी सहित लगीं चार टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: छात्र की मौत की हकीकत जानने के लिए एसओजी सहित लगीं चार टीमें
विज्ञापन
नैनी थाना क्षेत्र के लेप्रोसी अस्पताल के पास बृहस्पतिवार भोर एमए छात्र प्रियंकर की मौत के मामले की हकीकत जानने के लिए नैनी पुलिस की चार टीमें के साथ एसओजी लगी हुई है। टीम विवाद स्थल से लेकर घटनास्थल के बीच लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में लगी है। मामले में मृत छात्र के पिता की तहरीर पर नैनी पुलिस ने दो नामजद सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज एफआईआर में बारा थाना क्षेत्र के परसरा गांव निवासी संजय द्विवेदी ने बताया कि उनके दो बेटों में सबसे बड़ा बेटा 21 वर्षीय प्रियंकर उर्फ सुमुख सीएमपी डिग्री कालेज में एमए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह शहर के अल्लापुर में रहता था। बुधवार आधी रात को वह अपने दोस्त आदित्य यादव, प्रशांत मिश्रा व राज के साथ दो बाइक से औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत यूनाइटेड कालेज के पास चाय पीने के लिए गया था। यहां पर प्रशांत के दो दोस्त नव्यांश पांडेय व प्रतीक पांडेय से उसका विवाद हो गया।
इसके बाद प्रियांकर व आदित्य वहां से लौटने लगे तो उन्हें नैनी थाना क्षेत्र के एडीए मोड़ के पास कार सवार नव्यांश, प्रतीक व उसके दो अज्ञात ने मारापीटा। इसके बाद वह जान बचाकर शहर जाने लगे, तो लेप्रोसी अस्पताल के पास कार सवार उक्त युवकों ने बाइक में टक्कर मारी।
विज्ञापन
इसमें प्रियंकर की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने नव्यांश व प्रतीक समेत तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम ने बताया कि टीम मामले की जांच कर रही है।