फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four Rajyoga on Maghi Purnima, full moon in Magha Nakshatra fruitful after 120 years

Magh Mela : माघी पूर्णिमा पर चार राजयोग, 120 साल बाद मघा नक्षत्र में पूर्णिमा फलदायी

Fri, 23 Feb 2024 01:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Feb 2024 01:13 PM IST
सार

इस बार माघी पूर्णिमा शुक्रवार की दोपहर 3:33 बजे से लग जाएगी। 24 फरवरी की शाम 5:59 बजे तक माघ पूर्णिमा के स्नान, दान का मुहूर्त है। ज्योतिषाचार्य पं. ब्रजेंद्र मिश्र के अनुसार माघ पूर्णिमा पर कुंभ राशि में बुध, सूर्य और शनि के गोचर करने के ग्रहों की विशेष युति बन रही है।

विज्ञापन
Four Rajyoga on Maghi Purnima, full moon in Magha Nakshatra fruitful after 120 years
माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माघी पूर्णिमा शनिवार को 120 वर्ष बाद मघा नक्षत्र में पड़ रही है। इस बार पूर्णिमा पर एक साथ चार दुर्लभ राजयोग मिलेंगे। बुध-सूर्य के जहां कुंभ राशि में होने से बुधादित्य राज योग होगा, वहीं शनि के कुंभ राशि पर होने से शश योग बनेगा। इस स्नान पर्व पर लक्ष्मी महायोग भी मिल रहा है। लक्ष्मी योग और शश योग भी मिल रहे हैं। ऐसे में संगम में स्नान का फल कई गुना अधिक होगा ही। साथ ही संगम में डुबकी और दान से हर मनोकामनाएं पूरी होने के संयोग बनेंगे।

विज्ञापन

इस बार माघी पूर्णिमा शुक्रवार की दोपहर 3:33 बजे से लग जाएगी। 24 फरवरी की शाम 5:59 बजे तक माघ पूर्णिमा के स्नान, दान का मुहूर्त है। ज्योतिषाचार्य पं. ब्रजेंद्र मिश्र के अनुसार माघ पूर्णिमा पर कुंभ राशि में बुध, सूर्य और शनि के गोचर करने के ग्रहों की विशेष युति बन रही है। मघा नक्षत्र इस घड़ी को और भी शुभ फलदायी बनाएगा। यह योग किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। मंगल के मकर राशि में होने से रूचक राज योग भी पड़ रहा है।

विज्ञापन

पौराणिक मान्यता के अनुसार माघ पूर्णिमा पर भगवान वेणी माधव यानी विष्णु संगम पर वास करते हैं। इसलिए इस दिन संगम स्नान का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन रेती पर महीने भर चलने वाले कल्पवास का भी समापन होगा। ऐसे में शिविरों में माघ पूर्णिमा के दिन कथाओं के अलावा यज्ञ और आहुतियों से मंगल की कामना की जाएगी। कल्पवासी माघ पूर्णिमा पर मां गंगा की पूजा, आरती कर साधु- संतों को अन्न-वस्त्र का दान भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

संत शिरोमणि की जयंती पर निकलेंगी शोभायात्राएं

 

सोहबतिया बाग स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर से जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान कई मुहल्लों और गांवों से संत शिरोमणि के कटआउट वाले होर्डिंग के साथ रथों पर सवार होकर बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed