फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four railway signals in Prayagraj covered with black cloth; Barauni-Gondia Express halted

प्रयागराज: काली प्लास्टिक और कपड़े से ढके चार सिग्नल, बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस रोकी, जांच शुरू

Tue, 25 Aug 2026 04:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 25 Aug 2026 04:33 PM IST
सार

प्रयागराज-मुंबई रेलखंड पर शरारती तत्वों ने चार रेलवे सिग्नल को काले प्लास्टिक और कपड़े से ढक दिया। इस घटना के कारण बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को मदरहा स्टेशन पर रोकना पड़ा।

विज्ञापन
Four railway signals in Prayagraj covered with black cloth; Barauni-Gondia Express halted
भारतीय ट्रेन - फोटो : एआई तस्वीर

विस्तार

प्रयागराज-मुुंबई रेलखंड के मदरहा और जसरा रेलवे स्टेशन के बीच शरारती तत्वों ने चार सिग्नल को काले रंग की प्लास्टिक और कपड़े से ढक दिया। रविवार रात वहां से गुजर रही गाड़ी संख्या 15232 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस के लोको पायलट को जब सिग्नल नहीं दिखा तो उसने ट्रेन की रफ्तार धीमी कर दी। मदरहा स्टेशन पहुंचकर ट्रेन रोक दी।

विज्ञापन


लोको पायलट ने रेलकर्मियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद रेल महकमे के साथ सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। यह शरारत थी या साजिश, इन दोनों ही पहलुओं पर आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मदरहा रेलवे स्टेशन के आउटर पर जसरा की ओर ग्राम सभा हरदी के सामने रेलवे के सिग्नल लगे हुए हैं। शरारती तत्वों ने रेलवे के सिग्नल नंबर 519 ए, 521 ए, 552 ए और 504 ए पर काले रंग की प्लास्टिक और कपड़े बांध दिए थे।
विज्ञापन


ट्रेन का मदरहा स्टेशन पर ठहराव नहीं था। इसके बावजूद इसके लोको पायलट ने सतर्कता बरतते हुए ट्रेन को मदरहा स्टेशन पर रोक दिया। कुछ देर तक स्थिति का जायजा लेने के बाद ट्रेन को सुरक्षित आगे के लिए रवाना किया गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और आरपीएफ के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि सिग्नल पर प्लास्टिक और कपड़ा लगाए जाने की पुष्टि हुई है। इस मामले में आरपीएफ पोस्ट ने अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। सोमवार रात तक सिग्नल को ढकने वाले आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed