फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four people were involved in the conspiracy to stage a robbery drama, Rs 1.23 lakh recovered

Prayagraj : लूट का ड्रामा रचने की साजिश में चार लोग थे शामिल, 1.23 लाख बरामद

Wed, 18 Jun 2025 07:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Jun 2025 07:01 PM IST
सार

थरवई में मुट्ठीगंज के दाल व्यापारी की बकाया रकम हड़पने के लिए लूट का ड्रामा रचने में कुल चार लोग शामिल थे। कलेक्शन एजेंट दिवाकर गुप्ता ने अपने तीन साथियों संग मिलकर यह पूरी साजिश रची।

विज्ञापन
Four people were involved in the conspiracy to stage a robbery drama, Rs 1.23 lakh recovered
थरवई में लूट का ड्रामा रचने के आरोप में गिरफ्तार दाल व्यापारी का कलेक्शन एजेंट दिवाकर बीच में। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थरवई में मुट्ठीगंज के दाल व्यापारी की बकाया रकम हड़पने के लिए लूट का ड्रामा रचने में कुल चार लोग शामिल थे। कलेक्शन एजेंट दिवाकर गुप्ता ने अपने तीन साथियों संग मिलकर यह पूरी साजिश रची। पुलिस ने बुधवार को उसके साथ ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस लाइन में डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। बताया कि 16 जून को दाल व्यापारी के लिए बकाया वसूली करने वाले कलेक्शन एजेंट सोरांव के कलंदरपुर निवासी दिवाकर गुप्ता ने लूट की सूचना दी थी। बताया कि घटना के दौरान उनके साथ अहिबीपुर गांव निवासी एक अन्य कर्मचारी ओम प्रकाश यादव भी था।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर एडीसीपी गंगानगर पुष्कर वर्मा ने पूछताछ शुरू की तो दाल व्यापारी अमन केशरवानी ने बताया कि शाम चार बजे के करीब दिवाकर ने सूचना दी कि बहरिया से वसूले गए लगभग 85 हजार व सोरांव से वसूले गए 50 हजार समेत कुल 1.33 लाख रुपये बदमाश लूट ले गए हैं। यह कहते हुए उसने फोन काट दिया और फिर कई बार कॉल करने के बाद भी जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन

गतिविधियों पर संदेह होने पर दिवाकर से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई कबूल दी। बताया कि रुपये हड़पने की नीयत से ही उसने लूट का ड्रामा रचा। रुपयों का लालच देकर अपने तीन दोस्तों मनीष विश्वकर्मा, विवेक कुमार व सुनील कुमार को इसमें शामिल किया। कथित घटनास्थल तिल्हापुर नाहनपुर पहुंचने पर तय योजना के मुताबिक तीनों बाइक पर सवार होकर पहुंचे और रुपये छीन लिए। डीसीपी ने बताया कि दिवाकर की निशानदेही पर उसके घर से 1.23 लाख रुपये बरामद कर लिए गए। साथ ही सुनील व विवेक को गिरफ्तार कर लिया गया। मनीष की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed