Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four people including the main accused were arrested for snatching things to gift to their girlfriend.

Prayagraj : प्रेमिका को गिफ्ट देने के लिए की छिनैती, मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

Wed, 15 Oct 2025 05:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Oct 2025 05:08 PM IST
सार

कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गोबर गली के पास पति के साथ ऑटो से घर जा रही महिला से पर्स छिनैती के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Four people including the main accused were arrested for snatching things to gift to their girlfriend.
पुलिस के हत्थे चढ़े छिनैती करने के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गोबर गली के पास पति के साथ ऑटो से घर जा रही महिला से पर्स छिनैती के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जीटीबी नगर चकिया निवासी आरोपी अभय त्रिपाठी (20) ने पूछताछ में बताया कि प्रेमिका को ब्रांडेड कंपनी का पर्स, लिपिस्टिक व अन्य महंगे गिफ्ट देने के लिए उसने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


एडीसीपी पुष्कर वर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी अभय समेत खुल्दाबाद चकिया निवासी साहिल उर्फ बटलर (19) और किशन उर्फ सूरज प्रजापति (19) को गिरफ्तार कर लिया लिया। पूछताछ में पता चला कि छिनैती के गहने खुल्दाबाद के चक निरातुल निवासी सैय्यद तनवीर व दिलशाद को बेचे गए हैं। टीम ने आरोपी सैय्यद को भी दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों से 82,250 हजार रुपये, मोबाइल व बाइक बरामद हुई है। वहीं आरोपी दिलशाद अभी फरार है। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी अभय पर अलग-अलग थानों में तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मंगलवार को सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


नैनी में बिजली ठेकेदार के घर चोरी में था आरोपी

एसीपी कोतवाली रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि सात अक्तूबर की देर रात नैनी थाना क्षेत्र के विनायक नगर निवासी बिजली ठेकेदार अर्जुन सिंह के घर से 17 लाख नकद व 10 लाख के गहने चोरी हुए थे। मामले में आरोपी अभय त्रिपाठी के शामिल होने की बात पता चली है जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed