फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four people arrested for cutting railway tracks and taking them away

Prayagraj News: रेलवे लाइन की पटरी काटकर ले जाते चार लोग गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Four people arrested for cutting railway tracks and taking them away
औद्योगिक क्षेत्र नैनी स्थित बंद पड़ी त्रिवेणी स्ट्रक्चरल्स लिमिटेड (टीएसएल) के अंदर बिछाई गई रेलवे लाइन की पटरी काटकर ले जा रहे चार लोगों को नैनी पुलिस ने कंपनी के बाहर से गिरफ्तार किया है। उनके पास से रेलवे लाइन की पटरी, लदी हुई डीसीएम, एक चार पहिया वाहन, घटना में प्रयुक्त दो ऑक्सीजन गैस सिलिंडर बरामद किया गया है।
विज्ञापन

नैनी पुलिस ने राकेश पटेल निवासी देवरख अरैल, शर्मा राजपूत निवासी लोदन का पुरवा थाना सुल्तानपुर घोष फतेहपुर, किशन निषाद निवासी एडीए काॅलोनी व सोनू निवासी घोघापुर थाना औद्यौगिक क्षेत्र को टीएसएल कंपनी के बाहर प्रयागराज मिर्जापुर हाइवे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से डीसीएम में लदे हुए 20 फिट 10 इंच के 20 पीस, छह फीट चार इंच के 19 पीस, पांच फीट दो इंच के 21 पीस रेलवे लाइन की पटरी, एक कार, दो ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद किया है। पूछताछ में शर्मा राजपूत ने बताया कि वह डीसीएम का चालक है। उसे किराये पर बुलाया गया था। उसे रेलवे की पटरी टीएसएल कंपनी से लेकर जाना है। वह सभी कंपनी के पीछे से जहां पर रेलवे लाइन पड़ी है, वहां जाकर कटी हुई रेलवे की पटरियों को डीसीएम में लोड करके ले जा रहे थे। पटरी काटने के बाद उसका साथी लवकुश रेलवे पटरी कटवाकर पूर्व में कटर आदि सामान भेज चुका था। नैनी पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए पूछताछ के आधार पर उनके साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed