फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four of the current scorched

करंट से एक परिवार के चार लोग झुलसे

Sun, 19 Jul 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 19 Jul 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। यमुनापार के लालापुर इलाके के छतहरा गांव में शुक्रवार देर रात हाइटेंशन तार टूटकर गिरने से एक ही परिवार के चार लोग करंट से झुलस गए। घायलोें में तीन नाबालिग शामिल हैं। सभी को गंभीर अवस्था में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापरवाही का आलम ये है कि हादसे के चौबीस घंटे बीत जाने के बावजूद विभाग के किसी अधिकारी ने घायलों का हालचाल जानना जरूरी नहीं समझा और टूटकर गिरे तार को दुरुस्त भी नहीं किया गया।
विज्ञापन


छतहरा गांव निवासी प्रेमलाल शुक्रवार शाम घर के बाहर बैठा था, जबकि तीन बच्चे सोनी (15 वर्ष ), सुधा (10 वर्ष ) और हरिओम (14 वर्ष ) खेल रहे थे। इसी बीच अचानक ऊपर  से गुजर रहा हाइटेंशन तार टूटकर गिरा। तार ने प्रेमलाल, सोनी, सुधा एवं हरिओम को गिरफ्त में ले लिया। चारों करंट से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बदहवास परिजन चारों को सीएचसी ले गए जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह भी आरोप है कि विभागीय अधिकारियों ने न तो पीड़ितों का हालचाल लिया और न ही आर्थिक की मदद की कोई बात की। उल्टा कुछ जनप्रतिनिधियों की मदद से घटना को दबाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed