फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four new world records will be made in Mahakumbh, the record of hand impressions of 8500 people was made in K

Prayagraj : महाकुंभ में बनेंगे चार नए विश्व रिकॉर्ड, कुंभ में 8500 लोगों के हाथों की छाप का बना था कीर्तिमान

Thu, 26 Sep 2024 04:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 04:26 PM IST
सार

ग्रीन मेला का संदेश देने के लिए मेला प्रशासन की ओर से एक हजार ई-रिक्शे का परेड निकाला जाएगा, जो एक रिकॉर्ड होगा। इसके लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एक साथ 15 हजार लोगों के माध्यम से घाटों की सफाई का रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है। सफाई 10 किमी तक कराई जाएगी।

विज्ञापन

विस्तार

महाकुंभ में इस बार चार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाएंगे। इसके माध्यम से मेला प्रशासन पूरी दुनिया को ग्रीन एवं स्वच्छ महाकुंभ का संदेश भी देगा। इस पर कुल 4.87 करोड़ रुपये खर्च होंगे। चार अक्तूबर को अपेक्स कमेटी की बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। कुंभ-2019 में भी तीन विश्व रिकॉर्ड बने थे। उस समय 8500 हाथों के छाप लिए जाने का रिकॉर्ड बना था। इस बार यह रिकॉर्ड टूटने जा रहा है। गंगा पंडाल व मेला क्षेत्र में 10 हजार लोगों के हाथों के छाप लिए जाएंगे और वह भी मात्र आठ घंटे में।

विज्ञापन


ग्रीन मेला का संदेश देने के लिए मेला प्रशासन की ओर से एक हजार ई-रिक्शे का परेड निकाला जाएगा, जो एक रिकॉर्ड होगा। इसके लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एक साथ 15 हजार लोगों के माध्यम से घाटों की सफाई का रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है। सफाई 10 किमी तक कराई जाएगी। इसके अलावा एक अन्य रिकॉर्ड नदियों की सफाई का भी बनेगा। 300 लोग एक साथ नदी में उतरेंगे और सफाई अभियान को गति देने के साथ ही पूरे विश्व को स्वच्छता का संदेश देंगे।
विज्ञापन


इसके लिए मेला प्रशासन की ओर से कुल 4.87 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसमें से 97.14 लाख रुपये पंजीकरण पर खर्च होंगे। वहीं, 2.27 करोड़ आयोजन पर खर्च होंगे। पूरी प्रक्रिया व ऑडिट पर 1.62 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रारूप तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ-2019 में बने तीन रिकॉर्ड

500 से अधिक शटल बसों को एक साथ रवाना किया गया था। 12 किमी की दूरी तय की थी
स्वच्छ एवं सुरक्षित कुंभ के तहत मेला क्षेत्र में 10 हजार कर्मचारियों ने एक साथ सफाई की थी
अलग-अलग स्थानों पर 8500 से अधिक लोगों ने हाथों से छाप बनाए थे

आराम से स्टेशन पहुंचेंगे यात्री, लगाए जाएंगे 500 से ज्यादा फ्लैक्स बोर्ड

महाकुंभ के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे द्वारा इस बार खास इंतजाम किया जा रहा है। रेलवे प्रयागराज में 500 से ज्यादा फ्लैक्स बोर्ड लगवाएगा, जिसमें सभी स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों की जानकारी भी रहेगी और यात्रियों को यह भी मालूम हो जाएगा कि उन्हें अपने रूट की ट्रेनें किस स्टेशन से मिलेंगी।

महाकुंभ मेले में इस बार जिला प्रशासन ने 40 करोड़ लोगों के आने का अनुमान लगाया है। महाकुंभ में रेलवे रूटवार ट्रेनों का संचालन स्टेशनों से करेगा। वाराणसी, गोरखपुर रूट की ट्रेनों का संचालन जहां प्रयागराज रामबाग, झूंसी से होगा तो वहीं अयोध्या, लखनऊ, बरेली रूट की ट्रेनें प्रयागराज संगम एवं प्रयाग जंक्शन से संचालित होंगी।

इसी तरह कानपुर, दिल्ली, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, मानिकपुर रूट की ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन तो प्रयागराज छिवकी से मानिकपुर, झांसी रूट की ट्रेनों का संचालन होगा। मेले में आने वाले यात्रियों को यह जानकारी मिल सके इसके लिए संपूर्ण मेला क्षेत्र के अलावा शहर के प्रमुख मार्गों पर रेलवे ने 500 से ज्यादा फ्लैक्स बोर्ड लगाने की तैयारी की है।

फ्लैक्स बोर्ड के माध्यम से तीर्थ यात्रियों को संबंधित स्टेशन तक पहुंचने वाले मार्ग के बारे में भी बताया जाएगा। इसके अलावा मेला क्षेत्र में रेलवे के दो शिविरों के माध्यम से भी लगातार यात्रियों को जानकारी दी जाती रहेगी कि रूटवार उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए किस स्टेशन पर जाना है। बुधवार को मेला क्षेत्र स्थित कमांड सेंटर में यह जानकारी प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात को भी दी गई। इस दौरान रेलवे द्वारा अपनी तमाम तैयारियों के बारे में प्रमुख सचिव को अवगत कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed