फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four Munnabhais caught in Lucknow, Jaunpur and Chitrakoot, were giving TGT exam in place of others

TGT Exam : लखनऊ, जौनपुर और चित्रकूट में पकड़े गए नौ मुन्नाभाई, दूसरे की जगह दे रहे थे टीजीटी परीक्षा

Wed, 03 Jun 2026 08:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Jun 2026 08:18 PM IST
सार

TGT Exam News : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) 2022 भर्ती परीक्षा में नौ मुन्नाभाई पकड़े गए हैं। बॉयोमेट्रिक सत्यापन में इनको लखनऊ, मिर्जापुर, जौनपुर और चित्रकूट में परीक्षा केंद्रों पर पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Four Munnabhais caught in Lucknow, Jaunpur and Chitrakoot, were giving TGT exam in place of others
टीजीटी परीक्षा में पकड़े गए मुन्नाभाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा के पहले दिन एआई की मदद से 11 संदिग्ध परीक्षार्थियों की पहचान की गई। इनमें से नौ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए एआई तकनीक से लैस निगरानी व्यवस्था लागू की गई। आयोग के सदस्य, सचिव, परीक्षा नियंत्रक और वरिष्ठ अधिकारी कंट्रोल कमांड रूम से लगातार लाइव फीड की निगरानी कर रहे थे। जांच के दौरान 11 संदिग्ध परीक्षार्थी को चिह्नित किया गया। इनमें लखनऊ, बरेली, चित्रकूट, जौनपुर, मिर्जापुर और हाथरस में दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

वर्ष 2022 में विज्ञापित 3539 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 8,68,531 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। पहले दिन आयोजित आठ विषयों की परीक्षा प्रदेश के 36 जनपदों के 500 से अधिक केंद्रों पर संपन्न हुई। इसमें 2,21,489 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें 45.41 फीसदी महिला और 52.42 फीसदी पुरुष अभ्यर्थी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के 36 केंद्रों पर चल रही है परीक्षा

यूपीईएसएससी की ओर से टीजीटी परीक्षा प्रदेश के 36 केंद्रों पर आयोजित की गई है। यह परीक्षा तीन और चार जून को दो-दो पालियों में होगी। परीक्षा की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। एआई आधारित एकीकृत नियंत्रण कमांड कक्ष से इसकी निगारानी की जा रही है। साथ ही एसटीएफ की टीमें भी परीक्षा को सकुलश संपन्न कराने के लिए अलर्ट मोड में हैं। 

परीक्षा के लिए सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गई थी। सघन तलाशी के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। करीब चार वर्ष बाद हो रही टीजीटी 2022 परीक्षा में 8,68,531 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रयागराज समेत प्रदेश के 36 जिलों में 614 केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और 2:30 बजे से 4:30 बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed