फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four months time given to prepare for PCS main exam opportunity given to evaluate for next exam in Prayagraj

Prayagraj: PCS मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए मिला चार माह का समय, अगली परीक्षा के लिए मूल्यांकन का मिला मौका

Sun, 02 Mar 2025 03:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 02 Mar 2025 03:08 PM IST
सार

अभ्यर्थियों को सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा-2024 की तैयारी के लिए चार माह का वक्त मिल गया है। साथ ही पदों की संख्या चार गुना से अधिक हो जाने के कारण प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर भी बढ़ गए हैं।

विज्ञापन
Four months time given to prepare for PCS main exam opportunity given to evaluate for next exam in Prayagraj
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अभ्यर्थियों को सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा-2024 की तैयारी के लिए चार माह का वक्त मिल गया है। साथ ही पदों की संख्या चार गुना से अधिक हो जाने के कारण प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर भी बढ़ गए हैं। आयोग ने एक जनवरी 2024 को पीसीएस के 220 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। प्रारंभिक परीक्षा में पदों की संख्या के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किए जाने का प्रावधान है। अगर पदों की संख्या न बढ़ी होती तो पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 में तकरीबन साढ़े तीन हजार अभ्यर्थी ही सफल हो पाते। पदों की संख्या बढ़ने से तकरीबन 11500 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल गया है।

विज्ञापन


पदों की संख्या बढ़कर अब 947 हो गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में 15066 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के कैलेंडर में पीसीएस-2024 की मुख्य परीक्षा 29 जून से प्रस्तावित है। ऐसे में प्रारंभिक में सफल 15066 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए तकरीबन चार माह का वक्त मिल गया है। आयोग मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू कर सकता है।
विज्ञापन


आयोग ने इसी वर्ष 20 फरवरी को पीसीएस परीक्षा-2025 का विज्ञापन भी जारी कर दिया है। इसके तहत पीसीएस के 200 पदों पर भर्ती होगी। पीसीएस-2025 की प्रारंभिक परीक्षा आयोग के कैलेंडर में 12 अक्तूबर को प्रस्तावित है। ऐसे में पीसीएस-2024 की प्रारंभिक परीक्षा में असफल अभ्यर्थियों को पीसीएस-2025 की प्रारंभिक परीक्षा की बेहतर तैयारी और अपना मूल्यांकन करने के लिए सात माह से अधिक समय मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed