{"_id":"6983abe896c59c576c0d9310","slug":"four-lakh-rupees-were-withdrawn-from-the-account-after-kyc-was-done-fir-lodged-naini-news-c-417-1-sor1001-3199-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: केवाईसी कराने के बाद से खाते से चार लाख रुपये उड़ाए, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: केवाईसी कराने के बाद से खाते से चार लाख रुपये उड़ाए, प्राथमिकी दर्ज
Thu, 05 Feb 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
केवाईसी कराने के बाद से पडरैया गांव की महिला के खाते से चार लाख रुपये उड़ा दिए गए। पीड़िता ने साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पडरैया गांव की रहने वाली जुबैदा खातून का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सोरांव में है। आरोप है कि पखवाड़े भर पहले उसके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई और बताया कि मैं बैंक ऑफ बड़ौदा से बोल रहा हूं। आप तुरंत आकर केवाईसी करवाइए। जिस पर उन्होंने बीते 20 जनवरी को उक्त शाखा में केवाईसी कराया। आरोप है इसके बाद अलग-अगल दिनों में करीब दस बार में उसके खाते से 4 लाख 28 हजार रुपये निकल गए। इससे परेशान महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।