{"_id":"5ff8b3fe8ebc3e340557c31b","slug":"four-encounters-in-five-days-story-of-all-one-shot-of-all-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिनों में चार मुठभेड़, सभी की कहानी एक, सभी बदमाशों के पैर में ही लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिनों में चार मुठभेड़, सभी की कहानी एक, सभी बदमाशों के पैर में ही लगी गोली
Sat, 09 Jan 2021 01:05 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : कौंधियारा में पुलिस मुठभेड़ में घायल अंतरराज्यीय तस्कर हड्डू। (फाइल फोटो)।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पिछले पांच दिनों में चार मुठभेड़ लेकिन कहानी एक। सभी बदमाशों के पैर में लगी गोली। सभी मामलों में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। सभी जगह कहानी एक ही तरह भले लगती हो लेकिन सभी बदमाश अलग अलग क्षेत्रों के शातिर अपराधी थे। कोई ट्रक लूटेरा था तो कोई शातिर जालसाज। पांच दिनों में पुलिस की कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने नया साल शुरू होते ही अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। दो जनवरी को श्रंग्वेरपुर में बदमाश के होने की सूचना पर घेरेबंदी की गई। बिजनौर के रईसुद्दीन को ललकारा गया तो उसने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में रईसुद्दीन के पैर में गोली लगी। इसके बाद छह जनवरी को कौंधियारा में पुलिस मुठभेड़ हो गई। यमुनापार पुलिस अंतर्राज्यीय लुटेरे सलमान निवासी सोरांव को घेरा तो उसने गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में भी गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। सलमान के खिलाफ अयोध्या और अंबेडकर नगर में भी लूट के मुकदमे दर्ज किए गए थे।
पुलिस ने बताया था घटना के समय सलमान के साथ उसका साथी भी था जो भाग निकला था। सात जनवरी को नैनी में नए पुल के पास उस साथी की भी घेरेबंदी कर दी गई। हत्या, लूट छिनैती तथा संगीन अपराधों में वांछित अशोक पासी के भी पैर में गोली मारकर उसे काबू में किया गया। पहले उसने पुलिस पर फायरिंग की थी। उसे भी अस्पताल ले जाया गया। सात जनवरी की ही देर रात पौने दो बजे धूमनगंज पुलिस ने प्रीतम नगर के सलमान को दौड़ाया तो उसने भी पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसे भी गोली लगी।
विज्ञापन
सभी मामलों में पुलिस की गोली बदमाशों के पैर में लगी। इससे भले ही सभी मुठभेड़ों की कहानी एक जैसी लग रही है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि पुलिस आत्मरक्षार्थ फायरिंग करती है। कोशिश की जाती है कि बदमाश भाग न जाए। बदमाशों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ों से उनमें दहशत का माहौल है। तमाम बाहर के बदमाश जो जिले के आउटर इलाकों में शरण लेकर यहां अपराध करते थे, सभी भाग जाएंगे।