फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four days in banks since Saturday, people's problems will increase in the month of March

कल से बैंकों में चार दिन बंदी, इस महीने में बढ़ेंगी लोगों की मुश्किलें

Fri, 12 Mar 2021 12:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Four days in banks since Saturday, people's problems will increase in the month of March
हड़ताल के कारण बंद पड़ा यूनियन बैंक... - फोटो : अमर उजाला

बैंक में यदि कोई जरूरी काम है तो उसे शुक्रवार तक निपटा लें। अन्यथा, इसके बाद चार दिन तक इंतजार करना पड़ेगा। हड़ताल के अलावा इस महीने कई छुट्टियां भी हैं। इसके अलावा मार्च का महीना भी है। ऐसे में बैंकिंग काम को आखिरी समय तक टालने वालों को अधिक भीड़ की वजह से भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बैंक में शिवरात्रि की छुट्टी रही। अब शुक्रवार को बैंक खुलेंगे लेकिन इसके बाद महीने के द्वितीय शनिवार और रविवार का अवकाश हो जाएगा। निजीकरण के विरोध में अफसरों और कर्मचारियों ने सोमवार एवं मंगलवार को हड़ताल की घोषणा की है।
विज्ञापन


हड़ताल की घोषणा युनाइटेड फोरम की ओर से की गई है। ऐसे में एसबीआई समेत सभी बैंकों के कर्मचारियों की ज्यादातर यूनियनें हड़ताल में शामिल होंगी। ऐसे में सभी बैंकिंग काम ठप रहने की आशंका बन गई है। इस तरह से बैंकों में लगातार चार दिन सभी काम ठप रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मर्जर वाले बैंक के ग्राहक 31 से पहले ले लें नई चेकबुक

Four days in banks since Saturday, people's problems will increase in the month of March
बैंक बंद - फोटो : demo

मर्जर वाले बैंकों के खाताधारक 31 मार्च से पहले नई चेक बुक प्राप्त कर लें। अन्यथा, एक अप्रैल से उन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है। 31 मार्च के बाद संबंधित बैंकों से जारी चेक मान्य नहीं होंगे। पीएनबी में मर्ज बैंकों की बाबत सर्कुलर बैंक में पहुंच गया है। अन्य बैंकों में भी एक दिनों में आदेश पहुंचने की बात कही जा रही है।

इलाहाबाद, देना, विजया, कारपोरेशन, आंध्रा, ओरिएंटल, युनाइटेड और सिंडीकेट बैंक का अलग-अलग बैंकों में मर्जर हो चुका है। इनके डाटा भी नए बैंक के सर्वर पर ट्रांसफर किए जा चुके हैं। नए बैंक का आईएफएससी एवं माइकर कोड भी एलाट हो चुका है। इसके बाद सभी बैंकों की ओर से नई चेकबुक जारी होने लगी हैं।

अभी पुराने बैंक से जारी चेक भी मान्य हैं लेकिन अब नए चेक लेने होंगे। पीएनबी के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि सर्कुलर आ गया और 31 मार्च तक ही पुराने बैंक के चेक मान्य होंगे। इंडियन बैंक  के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि इस बाबत एक मैसेज आया है लेकिन अभी सर्कुलर नहीं आया है। शुक्रवार को आदेश मिल जाता है तो सभी ग्राहकों को भी यह सूचना भेजी जाएगी। ताकि, लोग समय रहते नई चेक बुक जारी करा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed