फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four criminals involved in robbery from businessman arrested

Prayagraj News: कारोबारी से लूट में शामिल चार बदमाश गिरफ्तार

Wed, 20 May 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 20 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four criminals involved in robbery from businessman arrested
सोरांव थाना क्षेत्र के मलाक चतुरी गांव में बीते 9 मई को होलागढ़ निवासी आभूषण कारोबारी सुशील जायसवाल से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे गए 96,000 रुपये नकद, सफेद और पीली धातु के आभूषण तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन

एसओजी टीम और सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बिगहिया अंडरपास से लूट में शामिल पीयूष खेरा, अर्पित जायसवाल, अनुज वर्मा और दीपांशु वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 96,000 रुपये, सफेद व पीली धातु के आभूषण और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
विज्ञापन


आरोपियों से पता चला कि पीड़ित कारोबारी अक्सर रात के समय चौक स्थित सुनार की दुकान से सोने और चांदी के आभूषण खरीदकर अपने गांव में आभूषण की दुकान पर बेचता था। चौक स्थित सोने की दुकान पर काम करने वाले आरोपी दीपांशु वर्मा ने यहीं से कारोबारी को लूट की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपांशु वर्मा ने इंस्टाग्राम के जरिये अपने मित्र आदित्य सिंह को सूचना दी थी। पुलिस ने चारों आरोपियों के पास से लूट के आभूषण संग नगदी बरामद करने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed