फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four and a half meters above the danger mark of Ganga

खतरे के निशान से साढ़े चार मीटर की दूरी पर गंगा

Mon, 11 Jul 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 11 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Four and a half meters above the danger mark of Ganga
बढ़ रहा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
गंगा और यमुना दोनों नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र साढ़े चार मीटर दूर रह गया है। रविवार को फाफामऊ में गंगा के जलस्तर में तीन मीटर की बढ़ोत्तरी दर्ज होने से जलस्तर 80.38 मीटर पर और छतनाग में दो मीटर बढ़ने से जलस्तर 79.22 मीटर पर पहुंच गया। उधर, यमुना के जलस्तर में भी दो मीटर का इजाफा होने से जलस्तर रविवार की शाम तक 79.96 मीटर रिकार्ड किया गया। बाढ़ के खतरे को देखते हुए डीएम संजय कुमार ने किलाघाट से दारागंज तक बढ़े जलस्तर का निरीक्षण कर बाढ़ से निपटने के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने इसकी लगातार मॉनीटरिंग कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


बाढ़ के खतरे को देखते हुए बख्शी बांध स्थित स्लूज गेट को बंद कर दिया गया है और सभी पंपिंग स्टेशनों को 24 घंटे चालू रखने को कहा है। डीएम ने कहा कि बढ़े जलस्तर से अभी चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न होती है तो उसे संभाला जाएगा। डीएम ने प्रभारी जल पुलिस केडी यादव से जल पुलिस और गोताखोरों की जानकारी ली। बताया गया कि वर्तमान में 14 जल पुलिस और 10 गोताखोर हैं। उन्होंने दोनों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कहा कि सर्च लाइट और जाल की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने आसपास टीलों पर किसी भी व्यक्ति को रात्रि में न रुकने की बात कही। उन्होंने गंगा और यमुना में नावों को तत्काल प्रतिबंधित करने का आदेश दिया। अगर कोई भी नाविक आदेश नहीं मानता है उसकी नाव जब्त करने का निर्देश भी दिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, बाढ़ नियंत्रण से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed