{"_id":"61d091e19d5eac7c3435a618","slug":"four-and-a-half-lakhs-of-insurance-policy-grabbed-from-elderly-couple-report-filed-allahabad-news-ald323994642","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग दंपति से बीमा पॉलिसी के साढ़े चार लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग दंपति से बीमा पॉलिसी के साढ़े चार लाख हड़पे, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपती की बीमा पॉलिसी के साढ़े चार लाख हड़पे, चार के खिलाफ रिपोर्ट
प्रयागराज। कैंट इलाके में रहने वाले बुजुर्ग दंपती राजेंद्र नाथ और उर्मिला से कंपनी के कुछ लोगों ने साढ़े चार लाख रुपये हड़प लिए। कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पीडब्लूडी से सेवानिवृत्त राजेंद्र नाथ ने 2011 में एक निजी कंपनी से 40 हजार रुपये वार्षिक प्रीमियम पर पॉलिसी ली थी। कुछ सालों बाद में उन्होंने पॉलिसी बंद कराने के लिए आवेदन किया। कंपनी के विकास दीक्षित ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके एजेंट की डीटेल्स नहीं मिल रही है। उसने दूसरे एजेंट से संपर्क करने को कहा। राजेंद्र नाथ से 31 हजार रुपये जमा कराए गए। कुछ दिनों बाद कंपनी की ओर से बताया कि दूसरे एजेंट की मौत हो गई। तीसरे एजेंट ताराचंद्र ने भी उनसे 3000 जमा कराए लेकिन उनके प्रीमियम का पैसा वापस नहीं मिला। कुल मिलाकर उनके चार लाख 50 हजार रुपये ठग लिए गए। पत्नी उर्मिला ने विकास दीक्षित, निशांत वर्मा, ताराचंद्र और अभिषेक तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
निजी कंपनी ने की 50 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज
प्रयागराज। धूमनगंज के नीम सराय के रहने वाले त्रियुगी नारायण मिश्रा ने एक निजी कंपनी के आठ लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में 50 लाख की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। त्रियुगी नारायण ने कुछ साल पहले एक ट्रेडिंग कंपनी में कई बार में लगभग 50 लाख का निवेश किया था। बाद में जब रुपये की वापसी के लिए त्रियुगी नारायण ने कंपनी से कहा तो पहले तो टालमटोल किया गया फिर चेक दिए गए। जो बाउंस हो गए। एफआईआर में उन्होंने बताया कि कंपनी के निदेशक तथा अन्य के खिलाफ बाराबंकी में भी दर्ज है। उन्होंने रवि भूषण, आदर्श सक्सेना, अरुण कुमार, शंकर, विश्वजीत, प्रेम चंद्र गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता और अनिल गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद