फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four accused arrested in history-sheeter's murder case, search continues for others

Prayagraj News : हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Mon, 29 Sep 2025 01:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Sep 2025 01:29 PM IST
सार

अल्लापुर में हिस्ट्रीशीटर साजन मेहता (40) की ईंट से कूंचकर हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार देर रात हुए हत्याकांड से पूरे मोहल्ले में तनाव फैल गया था।

विज्ञापन
Four accused arrested in history-sheeter's murder case, search continues for others
गिरफ्तार। - फोटो : stock.adobe

विस्तार

अल्लापुर में हिस्ट्रीशीटर साजन मेहता (40) की ईंट से कूंचकर हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार देर रात हुए हत्याकांड से पूरे मोहल्ले में तनाव फैल गया था। पुलिस ने घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एसओजी समेत पांच टीमें गठित की थीं। शुक्रवार आधी रात अल्लापुर स्थित हैजा अस्पताल परिसर में हुई हिस्ट्रीशीटर साजन की हत्या के बाद से सभी आरोपी फरार थे। घटना के बाद से पुलिस व एसओजी की टीमें सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। वहीं रविवार को 24 घंटे के भीतर ही एसओजी की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात मटियारा रोड के पास बाइक टकराने के विवाद के बाद मोहल्ले के ही सिकंदर पासी, गुड्डू पासी, सुधीर पासी, प्रिंस पासी समेत 15 लोगों ने मिलकर साजन को हैजा अस्पताल परिसर में खींचकर ईंट-पत्थरों से हमला किया था। इस हमले में साजन गंभीर रूप से घायल हो गया था और बाद में एसआरएन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। साजन जार्जटाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ कुल 21 मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन


एसीपी राजीव यादव ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर की हत्या में नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच पड़ताल में पैसे के लेनदेन में हत्या की बात सामने आ रही है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed