फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Four accused arrested for planning theft

Prayagraj News: चोरी की योजना बनाते चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Dec 2023 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 27 Dec 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for planning theft
मीरगंज। चोरी की योजना बनाते समय चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर एक कार, बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट की बाइक और लोहे के एंगिल बरामद किए गए। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार रात नौसना रोड पर आरोपी दिखाई दिए। उनके पास एक कार और बाइक थी। पूछने पर वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। इसके बाद उन्हें थाने लाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन

आरोपियों ने अपना नाम जाबिर, ओमवीर, शिवम और शोहराब निवासी असदनगर थाना मीरगंज बताया। तलाशी लेने पर जाबिर के पास एक तमंचा और कारतूस मिला। अन्य आरोपियों के पास चाकू बरामद हुए। गाड़ी में तार कटर और लोहे के एंगिल रखे थे। आरोपियों ने बताया कि वह चोरी की योजना बना रहे थे। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। यहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
मीरगंज। दियोरिया रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी नितिन को गिरफ्तार किया। थाना पुलिस के अनुसार सोमवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि एक आरोपी चोरी की बाइक बेचने के लिए खड़ा है। सूचना पर पहुंची टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक मिलक से चुराने की बात कबूल की। थाने लाने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed