{"_id":"6e186832803d91f3e5266545f9f89eb0","slug":"found-in-the-land-dispute-brick-one-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के झगड़े में चला ईंट पत्थर, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के झगड़े में चला ईंट पत्थर, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Thu, 25 Dec 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। धूमनगंज के टीपीनगर मोहल्ले में बुधवार सुबह जमीन के झगड़े में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। सुबह लगभग नौ बजे हुए विवाद से मोहल्ले में खलबली मच गई। मारपीट में एक युवक का सिर फट और लहूलुहान होकर गिर पड़ा तो दूसरे पक्ष के लोग भाग निकले। घटना से नाराज घायल युवक के पक्ष के लोगों ने मुंडेरा मंडी गेट नंबर दो के सामने जीटी रोड पर चक्क ाजाम कर दिया। चक्काजाम और हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ट्रांसपोर्टनगर के नीम सराय निवासी महताब प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। उसके बगल में ही उसके रिश्तेदार तौफीक भी रहते हैं जो किराना कारोबारी हैं। महताब इन दिनों मकान बनवा रहे हैं। तौफीक का आरोप है कि मरियाडीह के इरफान, सलमान और गुलफाम रंगदारी की मांग कर रहे थे। रंगदारी न देने पर बुधवार सुबह इरफान, सलमान और गुलफाम पल्सर बाइक से आए। घर के बाहर मौजूद तौफीक और महताब से रंगदारी के लिए धमकाया। इस बात को लेकर उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। एक ने पत्थर से तौफीक के सिर पर वार कर दिया। पत्थर लगते ही तौफीक लहूलुहान होकर गिर पड़ा तो हमलावर बाइक से भाग निकले।
शोरशराबा सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए। परिजन घायल को लेकर निजी अस्पताल भागे। वहीं घटना से नाराज तौफीक के परिजन और मोहल्ले के लोगों ने मुंडेरा मंडी गेट नंबर दो के सामने चक्काजाम कर हमलावरों को गिरफ्तारी की मांग करने लगे। चक्काजाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर एसओ धूमनगंज जेपी राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझाबुझाकर जाम खुलवाया। तौफीक की तहरीर पर पुलिस ने सलमान, इरफान और गुलफाम के खिलाफ मारपीट, धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ जेपी राय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पहले भी मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।